Ashadha Amavasya Rashifal: आषाढ़ मास की अमावस्या, जो इस वर्ष 25 जून यानी कल बुधवार को है, विशेष रूप से शुभ मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस दिन शशि आदित्य योग का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत लाभकारी योग माना जाता है। यह योग 24 जून की रात में 11:45 PM बजे चंद्रमा के मिथुन राशि में प्रवेश करने के बाद बनेगा, जहां पहले से सूर्य और बृहस्पति विराजमान हैं। इस चंद्र गोचर से इस राशि में गजकेसरी और शशि आदित्य जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों का असर 3 राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
कर्क राशि
आषाढ़ अमावस्या पर बन रहा शशि आदित्य योग कर्क राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय बेहद शुभ साबित होने वाला है। लंबे समय से यदि कोई वित्तीय समस्या बनी हुई थी, तो अब उसमें सुधार आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं व्यापारियों को भी बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे व्यवसाय में तरक्की की राह खुलेगी। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना भी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें: ‘बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ है’, यह अंधविश्वास या सच? जानें क्या कहते हैं प्रेमानंद महाराज
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आषाढ़ अमावस्या पर बनने वाला शशि आदित्य योग नई शुरुआत का संकेत दे रही है। कोई नया व्यापारिक सौदा या परियोजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। शशि आदित्य योग के प्रभाव से आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और आप जोखिम लेकर भी सफलता पा सकते हैं। लंबी दूरी की यात्राएं भी शुभ साबित होंगी, विशेषकर यदि वे व्यवसाय या शिक्षा से संबंधित हैं। इस समय किए गए निवेश और समझदारी से उठाए गए कदम भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आषाढ़ अमावस्या नौकरी में परिवर्तन या करियर से जुड़े नए अवसरों के लिए अत्यंत अनुकूल है। यदि आप लंबे समय से जॉब चेंज की योजना बना रहे थे, तो अब सही समय है। इस समय आपको ऐसे प्रस्ताव मिल सकते हैं जो न केवल आर्थिक रूप से फायदेमंद होंगे बल्कि समाज में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ाएंगे। इसके अलावा आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी सम्मान और सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ें: क्या सच में किस्मत का आईना है इंसान का माथा? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines