हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Gochar: शनि के शश राजयोग से मालामाल होंगी ये 5 राशियां; भर जाएगी खाली तिजोरी!

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव अभी वक्री अवस्था में हैं और वे दिवाली के पहले मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। उनकी मार्गी होने से शश नामक एक शक्तिशाली राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो 5 राशियों की किस्मत चमका सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यही कारण है कि उनका प्रभाव लंबे समय तक रहता है। उन्हें कर्म के फल का अधिकार देने की शक्ति दी गई है, जिससे वे व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं। शनि ग्रह की स्थिति किसी व्यक्ति के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मान्यता है शनि ग्रह अपनी गोचर अवस्था में विभिन्न राशियों में अपनी स्थिति के आधार पर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार अच्छा या बुरा फल देते हैं।

ज्योतिष शास्त्र अनुसार, शनि के गोचर से समय-समय पर शुभ राजयोग का निर्माण होता है। अभी शनिदेव वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं। वे 30 जून, 2024 को वक्री हुए थे और 15 नवंबर, 2024 को मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब शनिदेव मार्गी होंगे तो ‘शश राजयोग’ का निर्माण करेंगे, क्योंकि वे अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होकर सीधी चाल चलेंगे। शनि के शश राजयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

शनि के शश राजयोग का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर शनिदेव के शश राजयोग से बेहद अनुकूल असर होने के योग हैं। आपको व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में लाभ होगा। अन्य प्रकार के व्यापार में भी मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के योग बनेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

शश राजयोग का कर्क राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जिसका हर काम पर पाजिटिव असर होगा। आपके उचित प्रयासों से व्यापार में स्थिरता आएगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक जमीन से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर से जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा। मानसिक बेचैनी में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के जीवन पर शनि के शश राजयोग का सकारात्मक असर होगा। व्यापार और आय में संतुलन कायम रहेगा। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। आय में वृद्धि होगी। नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। विदेशी व्यापार से लाभ होगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। पार्टनर के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुरानी बीमारियां दूर होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए इस शनि के मार्गी होने और राजयोग बनने से इस राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। आपको पारिवारिक व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। कारोबार में यात्रा से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। भूमि से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को उनके प्रयास के उत्तम फल प्राप्त होंगे। आपके व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी से धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। निवेश से अच्छा लाभ होगा। निजी आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। वाहन से जुड़े लेन-देन में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola