हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य ग्रहण के साए में शुरू होगी शारदीय नवरात्रि! जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर, रविवार से हो रही है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शारदीय नवरात्रि शुरू होने से ठीक एक दिन पहले यानी 14 अक्टूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगगा। ज्योतिर्विद पं. संजीव शर्मा के मुताबिक सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जिसकी समाप्ति रात 2 बजकर 35 मिनट पर होगी। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। ऐसे में लोगों के मन में इस बात का संशय है कि शारदीय नवरात्रि के लिए घटस्थापना का शुभ मुहर्त क्या है? आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना का शुभ मुहूर्त।

सूर्य ग्रहण की समाप्ति पर होगी घटस्थापना

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो कि 15 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। हलांकि घटस्थापना 15 अक्टूबर को ही की जाएगी।

घटस्थापना 2023 शुभ मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 2 बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक है। ऐसे में इस दौरान घटस्थापना करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2023: 14 अक्टूबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण 6 राशियों के लिए वरदान! राजा जैसे सुख का लेंगे आनंद

प्रतिपदा तिथि कब से कब तक?

शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर सोमवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट से शुरू हो रही है। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर से ही होगा।

विज्ञापन

घटस्थापना के दिन इन बातों का ध्यान

घटस्थापना के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घटस्थापना के दिन ब्रह्म मुहूर्त में जगना अच्छा माना गया है। ऐसे में इस दिन यहां तक संभव हो सुबह उठने की कोशिश करें। साथ ही इस दिन घटस्थापना करने से पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। स्नान के बाद तुलसी के पौधे पर गंगाजल छिड़कें। इसके अलावा इस दिन तिल और चने की दाल का दान करें। इसके बाद ही इस दिन विधि-विधान से घटस्थापना करें। क्योंकि सूर्य ग्रहण के सूतक काल में ही शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है।

यह भी पढ़ें: 2024 के अंत तक शनि देव 4 राशियों पर मेहरबान, नवंबर से शुरू हो जाएगी नौकरी-व्यापार में तरक्की!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola