Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। लोग मां के मंदिरों में दर्शन करने के लिए अलग-अलग जगहों पर जा रहे हैं। यदि आप भी शारदीय नवरात्रि के अष्टमी और नवमी तिथि पर मां वैष्णो देवी का दर्शन करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। मान्यता है कि जो जातक नवरात्रि में मां वैष्णो का दर्शन करता है, उसे सर्व संपन्न होने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। नवरात्रि के मौके पर मां वैष्णो देवी के दरबार में भक्त हाजिरी लगाने के लिए पहुंचते हैं। तो आज इस खबर में मां वैष्णो देवी मंदिर से संबंधित कुछ जरूरी बातों के बारे में जानेंगे। तो आइए विस्तार से जानते हैं।
मां वैष्णो देवी के दर्शन से संबंधित जरूरी बातें
मौसम का रखें ध्यान
यदि आप मां वैष्णो देवी मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सबसे पहले वैष्णो देवी का मौसम का हाल जान ले। ताकि वहां पहुंचने के बाद आपको किसी तरह की समस्या न हो। क्योंकि मां वैष्णो देवी के मंदिर के पास बारिश होने की संभावना होती है, साथ ही सर्दी भी अधिक होती है। तो योजना बनाने से पहले मौसम की जानकारी पता कर लें।
ठहरने का उत्तम व्यवस्था
मां वैष्णो देवी जाने के बाद सबसे पहले ठहरने की उत्तम व्यवस्था कर ले और वो भी अपनी बजट में। आप अपनी बजट के मुताबिक होटल या कमरा बुक कर सकते हैं। या फिर यहां कम पैसे में धर्मशालाएं भी मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- देवी के इस मंदिर में बलि देने के बावजूद भी जिंदा रहता है बकरा, रहस्यों से भरा है यह धार्मिक स्थल
जरूरी दस्तावेज
मां वैष्णो देवी जाते समय कुछ जरूरी के दस्तावेज रख लेना चाहिए। तभी आपको मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। आप मां के पास जाने से पहले पहचान पत्र संबंधी दस्तावेज जरूर ले।
किराया
मां वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन या बस ले सकते हैं। आप ट्रेन या बस से कटरा तक जा सकते हैं। इसके बाद आपको मंदिर परिसर तक पैदल जाना पड़ेगा। यदि आप पैदल नहीं चल पा रहे हैं, तो आप सांझी तक हेलीकॉप्टर की सुविधा ले सकते हैं। इसके अलावा आप आप पालकी, घोड़े या फिर टैक्सी की भी यात्रा कर सकते हैं। लकिन इसके लिए किराया ज्यादा लग सकता है।
यह भी पढ़ें- व्रत-पूजा के दौरान मन में बुरे विचार आने का क्या है मतलब, मां दुर्गा किस बात की देती हैं संकेत?
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines