Navratri 2023 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज यानी 15 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ऐसे में आज से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों की है। इस बार शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 को है, जबकि महानवमी 23 अक्टूबर को है। शारदीय नवरात्रि की पूरी अवधि में शक्ति (मां दुर्गा) की उपासना का विधान है। इस दौरान मां दुर्गा की उपासना वरदान के समान होती है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शारदीय नवरात्रि का पहले दिन कुछ राशियों जगत जननी मां जगदंबा की विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन लकी राशियों के नाम शामिल हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज मेष राशि वालों पर चंद्र ग्रह की विशेष कृपा रहेगी। जिसके शुभ प्रभाव से कार्यों को लेकर बन रहा दवाब खत्म होगा। बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। जो निवेश लंबी अवधि के लिए करेंगे उसका दूरगामी लाभ नजर आएगा। आर्थिक लाभ के कई अन्य योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की भरपूर साथ मिलेगा। शिक्षा से जुड़े क्षेत्रों में उन्नति होगी। मां शैलपुत्री के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो विशेष लाभ प्राप्त होगा।
सिंह राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, आज सिंह राशि से संबंधित जातकों को मां शैलपुत्री का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी को लेकर शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान प्राप्ति का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है। पहले किए हुए आर्थिक निवेश का लाभ प्राप्त होगा। सरकारी नौकरी वालों को खास आर्थिक लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में 4 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख, 1 ग्रह संवार के देगा किस्मत
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। दरअसल मां शैलपुत्री की कृपा से नौकरी के मामले में कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा। साथ ही साथ उच्च अधिकारियों का सहयोग भी प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं।
कुंभ राशि
आज दिन भर कुंभ राशि वालों को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती रहेगी। ऐसे में आज जो भी कार्य अपने हाथों में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ के योग हैं। माता-पिता का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी चाहने वालों को सपंदीदा ऑफर मिल सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए बेहद लकी साबित होने वाला है।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: घटस्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, नोट कर लें पूजन सामग्री
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines