Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Upay: इस वक्त शारदीय नवरात्रि चल रही है। इस क्रम में आज पंचमी तिथि पर मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके बाद क्रमशः माता कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार नवरात्रि में महाअष्टमी 22 अक्टूबर, रविवार को है। महाअष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन खास उपाय करने के मां महागौरी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते हैं महा अष्टमी के उपायों के बारे में।
महा अष्टमी पर माता को अर्पित करें ये चीज
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में महा अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर 2023, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन अधिकांश जीवन में शुभता की प्राप्ति और माता का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त माता की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन महागौरी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ-साथ उन्हें कुछ चीजे अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही भक्तों हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन माता रानी को लाल चुनरी में सिक्के और बताशे रखकर अर्पित करने चाहिए। मान्यता है कि महा अष्टमी पर ऐसा करने से माता रानी अपने भक्तों की हर मुराद पूरी करते हैं।
यह भी पढ़ें: तुला राशि में बना दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, आज से वृषभ समेत 4 राशियों के आएंगे अच्छे दिन, होगा बंपर लाभ
महा अष्टमी पर कन्याओं को दें ये शुभ चीजें
नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। ऐसे में इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद उनकी जरूरत का कोई भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।
महा अष्टमी के खास उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि के दिन तुलसी के पौधे के पास 9 दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने के बाद उनकी परिक्रमा भी करनी चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर से सभी रोग-दोष का नाश होता है। साथ ही साथ जीवन में धन-वैभव की कमी नहीं होती है। क्योंकि माता इस दिन किए गए उपायों से खुश होकर सभी कामनाओं की पूरा कर देती हैं।
- शारदीय नवरात्रि में महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा को लौंग की माला और लाल गुलाब के फूल की माला अर्पित करें। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि इस उपाय को करने से देवी दुर्गा अपने भक्तों के हर कष्ट, दुख और दारिद्र को पल भर में दूर कर देती हैं।
यह भी पढ़ें: कन्या पूजन पर कुंवारी कन्याओं को राशि अनुसार भेंट करें शुभ चीजें, मां महागौरी का मिलेगा खूब आशीर्वाद
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines