Shardiya Navratri 2023 Dos and Donts: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023, रविवार से शुरू हो रही है। इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिनों की होगी। इस दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की उपासना की जाएगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के दौरान आदि शक्ति मां जगदम्बा की विधिवत पूजा-अर्चना करने से दैहिक, दैविक और भौतिक ताप दूर हो जाते हैं। इसके अलावा मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन बेहद खास माने गए हैं। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के 9 दिन क्या करें और क्या नहीं।
शारदीय नवरात्रि में क्या करें?
शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों की पूरी अवधि में रोज सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर पूजा स्थल और घर की सफाई करें। इसके बाद पूजा-मंदिर की सफाई करें और गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा की उपासना करें। मां दुर्गा को लाल रंग के फूल बेहद प्रिय हैं। ऐसे में नवरात्रि के नौ दिन माता को लाल फूल जरूर अर्पित करें। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के विभिन्न स्वरूपों को लाल रंग की चुनरी अर्पित करें। साथ ही साथ माता को लाल रंग की चूड़ी भी अर्पित करें। इसके अलावा नवरात्रि के नौ दिन माता के अलग-अलग रूपों की पूजा करें और उन्हें पसंदीदा भोग अर्पित करें। नवरात्रि के नौ दिनों तक घर में जहां अखंड ज्योति जलाई जाती है, वहां दुर्गा सप्तशती या दुर्गा चालीसा का पाठ जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। अगर संभव हो सके तो नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखें। व्रत के दौरान फलाहार किया जा सकता है या फिर एक संध्या भोजन किया जा सकता है। वहीं जो लोग नवरात्रि में नौ दिनों तक व्रत नहीं रख सकते हैं, उन्हें पहले दिन या नवमी तिथि का उपवास रखना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में ब्रह्मचर्य का कठोरता के साथ पालन करें।
यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि की कैसे हुई उत्पत्ति, जानें अर्थ, इतिहास, और धार्मिक महत्व
शारदीय नवरात्रि में क्या ना करें?
- नवरात्रि के नौ दिनों में लहसुन-प्याज या किसी भी तरह का तामसिक भोजन ग्रहण ना करें।
- नवरात्रि में जो लोग व्रत रखत हैं, उन्हें जमीन पर सोना चाहिए। दरअसल मान्यताओं के मुताबिक, व्रत करने वालों को इस दौरान चारपाई पर सोना निषेध माना गया है। ऐसे में इस बात का पूरा ख्याल रखें।
- शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों की पूरी अवधि में किसी के भी प्रति मन में बुरे विचार ना लाएं। इस दौरान मन, वचन और कर्म की शुद्धता का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए।
- नवरात्रि के दौरान अगर व्रत रखते हैं तो भूलकर भी बाल, नाखून इत्यादि ना काटें, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से व्रत भंग हो जाता है।
- शारदीय नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी चीजों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से शुद्धता भंग हो जाती है। ऐसे में व्रती लोगों को इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मां दुर्गा के स्वरूपों का पूजन दिलाएगा हर सुख, शारदीय नवरात्रि से जुड़ी खास जानकारी आज ही कर लें नोट
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines