Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। सनातन धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत ही अधिक महत्व होता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है। पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष के आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत हो जाती है। इस साल 15 अक्टूबर दिन रविवार से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में जातकों को कुछ कार्य करना बेहद ही जरूरी होता है। यदि आप भी माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं, तो ऐसे कार्यों को जरूर करें।
साफ-सफाई
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान अपने घरों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसी मान्यता है कि घर साफ रहने से माता दुर्गा का आगमन होता है। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति भी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम और हल्दी से मां दुर्गा के पद्य चिह्न अवश्य बनाएं। ऐसा करने से माता प्रसन्न होती है।
यह भी पढ़ें- Palmistry: हाथ की हथेली में होते हैं ये अशुभ निशान, तो व्यक्ति जीवन भर रहता है परेशान
आरती
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सुबह-शाम आरती जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने में माता रानी की कृपा हमेशा आप पर बनी रहेगी।
भोग
ऐसी मान्यता है कि माता रानी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से परिवार पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही शुभ फल की प्राप्ति भी होती है।
अखंड ज्योति
नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए अखंड ज्योत जलानी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि अखंड ज्योत जलाने से सारी मनोकामना पूर्ण हो जाते हैं। इसके साथ ही माता रानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र का धारण करने के पीछे क्या है कारण? जानें इसका आस्तिक महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
21 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines