---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

30 साल बाद बुधादित्य और वैधृति योग में होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, बन रहे दुर्लभ संयोग

Shardiya Navratri 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस बार शारदीय नवरात्रि पर खास संयोग बनने जा रहे हैं। दअसल इस बार 30 साल बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत बुधादित्य और वैधृति योग में होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर से हो रहा है। इस दिन बुधादित्य योग और […]

---विज्ञापन---

Shardiya Navratri 2023: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, इस बार शारदीय नवरात्रि पर खास संयोग बनने जा रहे हैं। दअसल इस बार 30 साल बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत बुधादित्य और वैधृति योग में होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार शारदीय नवरात्रि का आरंभ 15 अक्टूबर से हो रहा है। इस दिन बुधादित्य योग और वैधृति योग का खास संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं कि इस बार शारदीय नवरात्रि क्यों खास और कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं।

बुधादित्य और वैधृति योग का खास संयोग

ज्योतिषी गणना के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सूर्य-बुध कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में यहां सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। इसके अलावा इस दिन वैधृति योग का भी खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य को शुभ माना गया है। ऐसे में ऐसे में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इस योग का बनना पूजा-पाठ की दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: 1 राशि के जातक भूल से भी न बांधें लाल कलावा! वरना फायदे की जगह होगा नुकसान

ये ग्रह करेंगे राशि-नक्षत्र परिवर्तन

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी इस बार की शारदीय नवरात्रि खास है। दरअसल ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, घटस्थापना के दूसरे दिन यानि 16 अक्टूबर, सोमवार को शनि देव धनिष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे। साथ ही 17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर होगा। जबकि 18 अक्टूबर को बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगें। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि शारदीय नवरात्रि पर ऐसा संयोग 30 साल बाद बना है।

---विज्ञापन---

शारदीय नवरात्रि 2023: दिन किन देवी की पूजा?

  • घटस्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा- 15 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  • मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- 16 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  • मां चंद्रघंटा की पूजा- 17 अक्टूबर 2023 (मंगलावर)
  • मां कुष्मांडा की पूजा- 18 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
  • मां स्कंदमाता की पूजा- 19 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
  • मां कात्यायनी की पूजा- 20 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
  • मां कालरात्रि की पूजा- 21 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
  • मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महा अष्टमी- 22 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  • मां सिद्धिदात्री की पूजा, महा नवमी- 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  • मां दुर्गा विसर्जन, विजयदशमी (दशहरा)- 24 अक्टूबर 2023 (मंगलावर)

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि पर करें ये 5 अचूक उपाय, मिलेगी मां दुर्गा की कृपा

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Oct 02, 2023 08:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola