Shardiya Navratri 2023 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल नवरात्रि का त्योहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की उपासना की जाती है, इसके साथ ही अलग-अलग रूपों की पूजा भी की जाती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से जातकों को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आती है। इसी बीच नवरात्रि को लेकर जातकों में कंफ्यूजन हो गया है कि आखिर इस साल का शारदीय नवरात्रि 8 या 9 कितने दिनों का होने वाला है। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे कि इस साल की नवरात्रि कितने दिनों का है।
शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि कब
पंचांग के अनुसार, इस साल की शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 14 अक्टूबर दिन शनिवार रात 11 बजकर 24 मिनट से होगी और प्रतिपदा तिथि की समाप्ति 16 अक्टूबर दिन सोमवार को देर रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगी।
यह भी पढ़ें- रविवार को करें सूर्य देव के 10 सबसे शक्तिशाली मंत्रों का जाप, जीवन की हर समस्या का होगा नाश
कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां दुर्गा की कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 11 बजकर 44 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
यह भी पढ़ें- मां दुर्गा के अस्त्र-शस्त्र का धारण करने के पीछे क्या है कारण? जानें इसका आस्तिक महत्व
अष्टमी व नवमी तिथि शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। नवरात्रि के अष्टमी तिथि के दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में से एक मां महागौरी की पूजा की जाती है। वहीं महानवमी 23 अक्टूबर दिन सोमवार को मनाई जाएगी। महानवमी के दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन हवन और कन्या पूजन भी होती है। पंचांग के अनुसार, दशमी यानी दशहरा 24 अक्टूबर दिन मंगलवार को पड़ रहा है। इस साल की नवरात्रि बहुत ही शभ माना जा रहा है, क्योंकि इस बार की नवरात्रि पुरे 9 दिनों का होने वाला है।
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि में जरूर करें ये उपाय, माता रानी करेंगी हर मनोकामना पूर्ण
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 hr agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
18 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines