Shardiya Navratri 2023 Budhaditya Rajyoga: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत बुधादित्य योग, भद्र राजयोग और शश नामक राजयोग में होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस नवरात्रि में सूर्य-बुध का खास संयोग बन रहा है। इसके साथ ही 30 साल बाद शनि देव स्वाराशि कुंभ में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इन शुभ योगों और मां दुर्गा की कृपा से 5 राशि वालों की तकदीर चमक सकती है। इस दौरान करियर और रोजगार में खास प्रगति देखने को मिलेगी। वाहन-मकान का सुख प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में दुर्लभ संयोग और राजयोगों के शुभ प्रभाव से किन राशियों के लोग खुशहाल रहने वाले हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य योग अत्यंत मंगलकारी साबित होने वाला है। इसके साथ ही इस दौरान इस राशि से संबंधित जातकों को वाहन और मकान से जुड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। इसके अवाला कार्यक्षेत्र में खूब उन्नति होगी। नौकरी के लिए अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। बिजनेस में धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद और बुधादित्य योग का विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान बुधादित्य योग के शुभ प्रभाव से नौकरी में तरक्की के साथ-साथ रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली का माहौल कायम रहेगा।
यह भी पढ़ें: 10 दिन बाद शुरू हो जाएंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, जब सूर्य करेंगे तुला राशि में गोचर
कर्क राशि
बुधादित्य राजयोग कर्क राशि वालों के लिए शुभ है। इसके साथ ही नवरात्रि कि दौरान कर्क राशि वालों पर मां दुर्गा मेहरबान रहने वाली है। इसके साथ ही इस अवधि में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इस दौरान रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस दौरान विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
तुला राशि
नवरात्रि के दौरान तुला राशि के जातकों को बुधादित्य राजयोग का खूब लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। इस दौरान आय के नई स्रोत बनेंगे। इसके अलावा इस दौरान मां दुर्गा की कृपा से सेहत अच्छी रहेगी। पैतृक संपत्ति के विवादों से छुटकारा मिल सकता है।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि के लिए बुधादित्य योग किसी वरदान से कम नहीं है। इस साल नवरात्रि के दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यस्थल पर कार्यों में उन्नति होगी। इस दौरान बिजनेस में खूब मुनाफा प्राप्त होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: INDvsAUS: कौन जीतेगा मैच भारत या ऑस्ट्रेलिया? मैच से पहले जानिए ज्योतिष की बड़ी भविष्यवाणी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines