Shardiya Navratri 2023: सनातन परंपरा में शारदीय नवरात्रि पर्व का खास महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन आदि शक्ति जगदंबा के नौ स्वरूपों को समर्पित है। शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, रविवार से शुरू हो रही है। शास्त्रों के मुताबिक मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि से पहले कुछ शुभ चीजों को खरीदकर लाना शुभ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के पहले किन 5 शुभ चीजों को घर लाने से माता रानी का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त होगा।
कलश
शारदीय नवरात्रि का आरंभ कलश स्थापना के साथ होता है। ऐसे में नवरात्रि में कलश का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में जो भक्त अपने घर में घटस्थापना करते हैं, उन्हें नवरात्रि से पहले घर में कलश खरीदकर जरूर लाना चाहिए। कलश मिट्टी या पीतल का हो सकता है।
मौली
नवरात्रि के दौरान पूजा-पाठ के क्रम में मौली (रक्षासूत्र) का इस्तेमाल किया जाता है। माता रानी के भक्त पूजन के बाद मौली को अपनी कलाई पर बांधते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से मां दुर्गा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। इसलिए नवरात्रि से पहले पूजन सामग्री के तौर पर मौली जरूर खरीदकर घर लाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में नहीं रख पा रहें 9 दिनों का व्रत! बस एक दिन करें ये उपाय, संपूर्ण अनुष्ठान का मिलेगा फल
पदचिन्ह
नवरात्रि के दौरान घर में मां दुर्गा के पदचिह्न को घर में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ये पदचिह्न मां दुर्गा के आगमन का प्रतीक है। ऐसे में जो लोग नवरात्रि में मां दुर्गा की उपसना करते हैं, उन्हें नवरात्रि से पहले ही मां दर्गा के पदचिह्न को खरीदकर घर जरूर लाना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से मां भगवती की विशेष कृपा बनी रहती है।
मां दुर्गा की प्रतिमा
नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष बैठकर पूजा करना शुभ माना गया है। ऐसे में मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि से पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को खरीदकर जरूर लाना चाहिए। ऐसा करने से पूजा-पाठ का संपूर्ण फल प्राप्त होता है।
यंत्र
नवरात्रि के दौरान यंत्र रूप में मां दुर्गा की उपसना अत्यंत शुभ मानी गई है। ऐसे में अगर आप भी मां दुर्गा की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो नवरात्रि शुरू होने से पहले भी मां दुर्गा के यंत्र को खरीदकर जरूर घर ले आएं।
यह भी पढ़ें: Durga Saptashati: दुर्गा सप्तशती का आजमाया हुआ उपाय, नवरात्रि में एक अध्याय का पाठ होगा वरदान समान
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines