Sharad Purnima 2022: शरद पूर्णिमा के दिन इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, घर में कंगाली करता है प्रवेश

Sharad Purnima
विज्ञापन

Sharad Purnima 2022: आज शरद पूर्णिमा का पावन पर्व है। ऐसे तो हर महीने में पूर्णिमा आती है, लेकिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत ही ज्यादा महत्व है। इसे शरद पूर्णिमा और रास पूर्णिमा भी कहा जाता है। चंद्रमा शरद पूर्णिमा की रात पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की किरणें आकाश से अमृत वर्षा करती हैं।

इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। साथ ही वो अपने भक्तों की समस्याओं को दूर करने के लिए वरदान देती हैं।

Advertisment

शरद पूर्णिमा पर न करें ये काम (Do not do these work on Sharad Purnima)

  • इस दिन घर को गंदा न रखें, गंदगी में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।
  • शरद पूर्णिमा दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और विचरण करते वक्त जिसका घर खुला होता है वहां प्रवेश करती हैं। ऐसे में आप शरद पूर्णिमा की रात घर के मुख्य द्वार को बंद करके न रखें। कुछ समय के लिए खोल दें।
  • इस रात घर में अंधकार न रखें। अंधेरा नकारात्मकता का प्रतीक है।
  • इस दिन चंद्रमा से जुड़ी वस्तुओं का अनादर न करें, चंद्र दोष लग सकता है।
  • कुंडली में चंद्रमा से माता के संबंधों का विचार किया जाता है, इसलिए शरद पूर्णिमा को अपनी माता का अपमान न करें, उनको किसी बात से तकलीफ न दें।

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ