Sharad Purnima 2026 Horoscope: आज 25 अक्टूबर 2026 दिन रविवार को शरद पूर्णिमा है. इसके साथ ही आज कोजागरी पूजा मनाई जाएगी. शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने और इसे चांद की रोशनी में रखने के बाद खाने की परंपरा है. आज शरद पूर्णिमा के दिन ग्रहों के संयोग से कई योग बन रहे हैं. इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है इसके साथ ही रवि योग प्रभावी रहेगा. आज की लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
आज वृषभ राशि को आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. धन से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में होगा. नौकरीपेशा लोगों और कारोबारियों को धनलाभ हो सकता है. आप योजना बनाकर काम करते हैं तो, आपको इससे फायदा होगा. निवेश के लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. कोई बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी ना करें. सोच-समझकर फैसला ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Shukra Gochar 2026: चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर गए शुक्र, 5 दिसंबर तक इन 4 राशियों के लिए धनलाभ के योग
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को आज बन रहे शुभ संयोग से लाभ होगा. आप लोगों को लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. कमाई में इजाफा हो सकता है. पारिवारिक तौर पर आपके लिए समय अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आपकी कमाई बढ़ सकती है. आप लोगों को परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा. किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने से बचें.
मकर राशि
शरद पूर्णिमा पर बन रहे शुभ संयोग से मकर राशि के जातकों को लाभ होगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. नई नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है. आपके परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे होंगे.
शरद पूर्णिमा उपाय
शरद पूर्णिमा पर्व पर खीर बनाने का महत्व होता है. आपको आज खीर बनाकर रात के समय खुले आसमान के नीचे रखनी चाहिए. इसे आसमान के नीचे रखने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं. इसके साथ ही आज मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है. आज कोजागरी पूजा की जाती है. कोजागरी पूजा में मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
21 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines