---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, बसरेगा पैसा

Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। जानिए इस दिन क्या करना अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

Sharad Purnima 2023: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को पड़ रही है इसके साथ ही इस दिन चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। शास्त्रों में शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ बताया गया है। ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए कई उपाय किए जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में शरद पूर्णिमा कब है? इसके लिए शुभ मुहूर्त क्या है और इस दिन किन उपायों से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

शरद पूर्णिमा शुभ मुहूर्त और उपाय

  • साल 2023 में शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रहा है। जबकि इसका समापन 29 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
  • पौराणिक मान्यता के अऩुसार, शरद पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी में अमृत होता है। यही वजह है कि शरद पूर्णिम की रात में खीर बनाकर खुले आसमान के नीचे रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: घटस्थापना मुहूर्त और पूजन सामग्री, जिसके बिना अधूरी है मां दुर्गा की पूजा

---विज्ञापन---
  • शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की विशेष तौर पर पूजा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।
  • पौराणिक कथाओं के अनुसार, मां लक्ष्मी शरद पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। ऐसे में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उन्हें पान अर्पित करना शुभ रहेगा। इस दिन मां लक्ष्मी की पान अर्पित करने के बाद उसे प्रसाद रूप में रख लें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी नहीं होती है।
  • शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ऐसा करने से घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 27, 2023 09:45 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola