Jyotish Tips: ज्योतिष में कुछ चीजें ऐसी बताई गई हैं जिन्हें घर लाने मात्र से ही आपकी किस्मत चमक सकती है। इसके लिए आपको कोई उपाय नहीं करना होता, ज्यादा खर्चा नहीं करना होता। सबसे बड़ी बात, इन्हें हाथ में लेते ही आपकी किस्मत बदलने लगती है।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार किसी भी घर का वास्तु उस जगह रहने वालों पर व्यापक असर डालता है। यदि इस वास्तु को किसी तरह सकारात्मक और ऊर्जावान बना लिया जाए तो आप मनचाही सफलता और समृद्धि हासिल कर सकते हैं। शास्त्रों में शंख को देवताओं का प्रिय बताया गया है।
यह भी पढ़ें: आज ही करें Vastu के ये उपाय, जमकर आएगी नींद, कमाएंगे खूब पैसा भी
इसलिए पवित्र माना जाता है शंख (Jyotish Tips and Shankh)
न केवल वास्तु वरन वैदिक ज्योतिष में भी शंख को पवित्र माना गया है। किसी भी तरह का पूजा पाठ हो, धार्मिक कर्मकांड हो या फिर कोई शुभ कार्य, सभी में शंख बजाना अनिवार्य है। इसके पीछे कई पौराणिक मान्यताएं हैं। परन्तु सबसे प्रसिद्ध कहानी समुद्र मंथन की है।
विष्णु पुराण के अनुसार प्राचीन काल में देवताओं और राक्षसों ने अमृत की प्राप्ति के लिए मिलकर समुद्र मंथन किया था। इस मंथन में भगवान विष्णु ने कछुआ बनकर मंदार पर्वत को धारण किया। वासुकि नाग को रस्सी बनाया गया, जिसे एक तरफ के देवताओं और दूसरी ओर से राक्षसों ने समुद्र को मथा। समुद्र मंथन के दौरान 14 अमूल्य रत्न प्राप्त हुए जिनमें शंख भी एक था। यही कारण है कि शंख को अत्यन्त पवित्र माना गया है।
यह भी पढ़ें: Ekadashi ke Upay: जया एकादशी पर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी कर देंगी मालामाल, ये सुख भी मिलेगा
शंख के उपाय
- यदि आपने अपने घर में पूजास्थल बना रखा है तो वहां पर एक अच्छा बजने वाला शंख लाकर रखें। घर में शंख लाने मात्र से ही आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। उस स्थान की नेगेटिव एनर्जी खत्म होगी और उस जगह रहने वालों पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।
- प्रतिदिन पूजा के बाद नियमित रूप से शंख बजाना चाहिए। वातावरण में जहां तक शंख की आवाज जाएगी, वहां तक भूत, प्रेत, पिशाच आदि नहीं आ पाएंगे। पूरे घर में एक सकारात्मक एनर्जी भर उठेगी जो आपका भाग्योदय करेगी। इसलिए पूजा के बाद शंख अवश्य बजाएं।
- पूजा के पूर्व शंख में जल भर कर रखना चाहिए। इस शंख से भी भगवान की पूजा करें। अंत में शंख का जल पूजा में उपस्थित सभी लोगों पर तथा घर के सभी हिस्सों (टॉयलेट को छोड़कर) में छिड़क दें। इससे समस्त वास्तु दोष दूर होते हैं। घर में शांति आती है और परिवार की कुल इनकम में भी कई गुणा बढ़ोतरी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
23 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines