---विज्ञापन---

शनिवार के दिन इन उपायों से खुलते हैं किस्मत के ताले, होता है चौतरफा फायदा 

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के सितंबर महीने का चौथा शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेवता लोगों को उनके अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। मान्यता है कि शनिदेव अगर नाराज […]

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के सितंबर महीने का चौथा शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनिवार का दिन शनिदेव (Shani Dev) को समर्पित है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता माना गया है। शनिदेवता लोगों को उनके अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं।

मान्यता है कि शनिदेव अगर नाराज हो जाएं तो वो पलभर में राजा को रंक बना देते हैं, वहीं खुश होने पर वो अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और रंग को भी राजा बना देते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं, लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र मन से किए गए कार्य से शनिदेव जल्द प्रसन्न होते हैं।

---विज्ञापन---

सच्चे मन और नियमानुसार शनिदेव की पूजा और व्रत करने से उनकी खास कृपा होती है और सारे दुख खत्म होने लगते हैं। वहीं शनिदेव नाराज हो जाएं तो मनुष्य पर कई तरह के संकट आने लगते हैं और बने हुआ काम भी बिगड़ जाते या फिर बिगड़ने लगते हैं। खासकर शनिवार को तो कुछ न कुछ नुकसान होता ही हैं। अगर शनिवार के दिन आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो  आपको भी शनि को शांत और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करना चाहिए। शनिवार के दिन विशेष पूजन से शनिदेव को प्रसन्न करने का कोशिस करना चाहिए।

 शनिवार के दिन प्रात:काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य क्रिया से निवृत होकर स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। इस दौरान ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करना काफी फलदायी होता है। इसके बाद पीपल को छूकर प्रणाम करना चाहिए। इसके बाद पीपल के वृक्ष की सात वार परिक्रमा करना चाहिए। शनिवार के दिन एकबार ही भोजन करें और सात बार शनि मंत्र को दोहराएं।

---विज्ञापन---

कड़ी मेहनत के बाद भी अगर आपको सफलता नहीं मिल रही है तो शनिवार के दिन एक नींबू और चार लौंग लेकर किसी हनुमान मंदिर जाएं। मंदिर में पहुंचकर नींबू के ऊपर चारों लौंग लगाकर हनुमान जी के सामने बैठ जाएं। वहां बैठकर हनुमान चालीसा का सबसे पहले ध्यान से पाठ करें। इसके बाद राम भक्त हनुमान जी से सफलता की प्रार्थना करें। अब नींबू लेकर कार्य शुरू कर दें। इससे जातक को कार्य में सफलता मिलने की संभावना काफी बढ़ जा जाती है।

शनिदेव की कृपा पाने के उपाय (Shaniwar Ke Upay)

  • शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करने वाला माना गया है।
  • शनिवार के दिन तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव शुख होते हैं। भिखारियों को काले उड़द का दान करना भी शुभ होता है।
  • शनिवार के दिन तेल, उड़द, तिल, गुड़ का लड्डू बना कर जहां हल न चला हो वहां जमीन में गाड़ दें।
  • शनिवार शाम अपने घर में गूगुल धूप जलाना शुभ फल दायक होता है।
  • शनिवार के दिन जल में काले उड़द को प्रवाहित करने से ग्रह शांत होते हैं।
  • शनिवार के दिन रात में रक्त चन्दन से भोजपत्र पर ’ऊं ह्वीं  लिख कर नित्य पूजा करने से विद्या, बुद्धि, धन, शांति की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन में रूकावटें और समस्याएं दूर होती हैं।

---विज्ञापन---

 

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 23, 2023 05:52 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola