Pankaj Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Shaniwar Ke Upay: आज 1 एक अप्रैल 2023 और दिन शनिवार है। हिंदू सनातन धर्म में शनि देव और शनि ग्रह को काफी महत्वपूर्ण बताया गया है। हिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन खास तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
कहते हैं कि शनिदेव लोगों के कर्म के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले व्यक्ति को जहां शुभ फल की प्राप्ति होती है, वहीं बुरे कर्म करने पर दंड भी मिलता है। यानी शनिदेव कर्मों के मुताबिक अच्छा या बुरा फल प्रदान करते हैं। मान्यता है कि शनिदेव यदि प्रसन्न हो जाएं तो सभी परेशानियां फलभर में दूर कर देते हैं।
मान्यता के मुताबिक कर्मों के हिसाब से यदि किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की कुदृष्टि पड़ जाए, तो उसके जीवन में कई सारी समस्याएं जन्म ले लेती हैं। वहीं यदि शनि देव आपके कर्मों से प्रसन्न हो जाते हैं, तो आपको अपना शुभ आशीष प्रदान करते हैं, जो आपके जीवन में कई सफलताओं के द्वार खोल देता है।
– शनिवार के दिन व्रत रखने से हनुमान जी के साथ शनिदेव की कृपा होती है।
– शनिवार के दिन विभूति, चंदन या भस्म लगाने से भगवान शंकर प्रसन्न होते हैं।
– सुंदरकांड या बजरंगबाण का पाठ करने से संकटों से मुक्ति मिलती है।
– शनिवार को जरूतमंद को सामर्थ्यनुसार दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
– शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी, चिंटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।
– शनिवार के शाम नीम की लकड़ी पर काले तिल का हवन करने के बाद 108 बार आहुति दें और काली वस्तुओं का दान करने से धन-संपत्ति की प्राप्ति होती है।
– शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदोष से मुक्ति मिलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
और पढ़िए – आज का राशिफल यहा पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।