---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shaniwar Ke Upay: शनिवार इन अचूक उपायों से सभी कष्ट होंगे दूर, धन की नहीं होगी कमी

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के जून महीने का तीसरा शनिवार है। मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान […]

---विज्ञापन---

Shaniwar Ke Upay: आज साल 2023 के जून महीने का तीसरा शनिवार है। मान्यता के मुताबिक शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। शास्त्रों में शनिदेव को न्याय का देवता कहा गया है। नाराज होने से राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। शनिदेव को खुश करना आसान नहीं हैं। लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से किए गए काम से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनिदेव की नियमानुसार पूजा और व्रत करने से शनिदेव की कृपा होती है और सारे दुख खत्म हो जाते हैं। वहीं अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो मनुष्य पर कई तरह के संकट आते हैं। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका बना हुआ काम बिगड़ जाता है।

---विज्ञापन---

खासकर शनिवार को तो कुछ न कुछ नुकसान जरूर होता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो आपको शनि को शांत करने के लिए कुछ उपाय करने के साथ विशेष पूजन विधि से शनिदेव को प्रसन्न करने का प्रयास करना चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने पर आपके जीवन के हर दुख का अंत हो जाएगा।

---विज्ञापन---

शनिवार के उपाय अचूक उपाय (Shaniwar Ke Upay) 

  • ब्रह्म मुहूर्त में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। फिर पीपल को छूकर प्रणाम करने के बाद सात परिक्रमा करें। ृ
  • शनिवार को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं।
  • भिखारियों को काले उड़द का दान करें।
  • जल में काले उड़द को प्रवाहित करें।
  • शनिवार को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है।
  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें।
  • शनिवार के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें।
  • शनिवार की रात में रक्त चन्दन से ‘ऊं ह्वीं’ भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है।
  • शनिवार को काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

और पढ़िए – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 17, 2023 05:01 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola