Shaniwar Ko Kya Na Khariden: शनिवार को लेकर सनातन धर्म में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। मसलन- इस दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करना शुभ है। इसके अलावा मान्यता है कि शनिवार को किसी को भी सुई (कपड़े सिलने में इस्तेमाल की जाने वाली) नहीं देना चाहिए। ऐसे ही मान्यतानुसार, शनिवार को लोहा से जुड़ी वस्तुएं खरीदने की मनाही है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, जानते हैं कि शनिवार को क्या नहीं खरीदना चाहिए।
शनिवार को क्यों ना खरीदें लोहे की वस्तुएं?
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को लोहे से जुड़ी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। कहा जाता है कि लोहे के शनि का संबंध है। ऐसे में इस दिन कई ज्योतिष के जानकार टू-व्हीलर, फोर व्हीलर, या तीन पहिया वाहन नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि शनिवार को छोड़कर अन्य दिन गाड़ियां खरीदी जा सकती हैं।
सुई का क्यों ना करें लेनदेन
शनिवार को किसी को भी सुई (कपड़ा सिलने वाला) नहीं देना चाहिए। इस बारे में भी कहा जाता है कि लोहे से बनी होती है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शनिवार को सुई देने से परहेज करना चाहिए। इतना ही नहीं, शनिवार को छोड़कर भी अन्य दिनों में शाम को सुई का लेन-देन नहीं करना चाहिए।
शनिवार को तेल लगाकर ना करें स्नान
सर्दी में कई लोग सरसों का तेल लगाकर स्नान करते हैं ताकि नहाते वक्त ठंढ कम लगे। सर्दी में शनिवार को भी सरसों का तेल लगाकर स्नान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं है, खासतौर पर उन्हें ऐसा करने से बचना चाहिए।
शनिवार को और क्या ना करें?
सूर्य देव के पुत्र शनि को प्रसन्न करने के लिए शनिवार का दिन खास माना गया है। इस दिन लोग शनि मंदिर में जाकर उन्हें तेल अर्पित करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। हालांकि इस दिन ऐसा करते समय शनि देव की आंखों में नहीं देखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
8 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines