Shaniwar Ke Upay in Hindi: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है। शनिवार का दिन खासतौर पर शनिदेव और हनुमान जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन किए जाने वाले उपवास और उपायों को करने से लोगों पर शनिदेव और बजरंगबली की खास कृपा दृष्टि बनती है। शनिवार को अगर आप शनिदेव का उपाय (Shanidev Ke Upay) अपनाते हैं तो आपके जीवन से कई कष्ट दूर हो सकते हैं। आप आर्थिक तौर पर मजबूत हो सकते हैं और शारीरिक कष्टों से भी मुक्ति पा सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार कई टोटके या उपाय हैं जिन्हें करने से शनिदेव (Shanidev Upay in Hindi) की खास कृपा पाई जा सकती है। आज हम आपके लिए उन्हीं उपायों में से 3 खास उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी शनिदेव को खुश कर सकते हैं। आइए आपको शनिवार को किए जाने वाले शनिदेव के खास उपायों के बारे में बताते हैं।
शनिवार को करें शनिदेव के 3 अचूक उपाय
1. ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति को शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे हमेशा उन पर शनिदेव की खास कृपा बनी रहती है। अगर आप हर दिन पूजा-पाठ नहीं कर सकते हैं तो हफ्ते में एक दिन शनिवार को शनिदेव को तेल अर्पित करके जरूर पूजा करें। आप चाहें तो इस दिन व्रत भी रख सकते हैं। साथ ही शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जल भी अर्पित करें। इस तरह से हर शनिवार करने पर आपको खुद अपनी जिंदगी में बदलाव दिखने लगेगा।
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti पर तिल के इन 2 उपाय से होगा धन लाभ!
2. कामकाज में तरक्की चाहते हैं तो इसके लिए हर शनिवार को पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें, लेकिन उस जल में आपको काले तिल को भी मिलाना है। इसके अलावा देसी घी का दीपक जलाना है। इसके अलावा शनिदेव के मंत्र का 108 बार जाप भी करें। कुछ ही दिनों में आपको अपने कामकाज में उन्नति देखने को मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- नल से पानी गिरना या गेट पर अंधेरा होना है वास्तु दोष का कारण!
3. मान्यता है कि किसी व्यक्ति से अगर शनिदेव नाराज हो जाते हैं तो वो रातों रात कंगाल भी हो सकता है, लेकिन जिस पर उनकी कृपा हुई वो रंक भी राजा बन सकता है। अगर आपकी कुंडली में शनि की साढ़े साती है तो आप शनिदेव के मंत्र का जाप करें और शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। इसके अलावा काले रंग के कुत्ते की सेवा भी जरूर करें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines