---विज्ञापन---

Shaniwar ke Upay: उड़द की दाल और लोहे की कील के उपाय से दूर होंगी जीवन की परेशानियां

Shaniwar Ke Upay: सनातन परंपरा में शनिवार को भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इस दिन इनकी आराधना और अनुष्ठान विशेष फलदायी मानी गई है। यहां इन देवों को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से लाभ होता है।

Shaniwar ke Upay: शनिवार सप्ताह का सातवां दिन है। इस दिन को भगवान हनुमान और शनिदेव का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा करने से सुख, समृद्धि, वैभव और आध्यात्मिक शक्तियां की प्राप्ति होती है। शनिदेव इस दिन सबसे अधिक प्रभावशाली होते हैं। मान्यता है कि शनिदेव मनुष्यों को उसके कर्म के अनुसार उसका परिणाम (फल) देते हैं। उन्हें न्याय का देवता माना गया है।

शनिवार के उपाय

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए अनेक उपाय धार्मिक पुस्तकों में दिए गए हैं। कुछ आसान लेकिन विशेष उपायों से शनिदेव को खुश किया जा सकता है। यदि कुंडली में शनि दोष है, तो इन उपायों से वे दूर हो जाएंगी।

---विज्ञापन---

उड़द की दाल और लोहे की कील के उपाय

शनि ग्रह की प्रवृत्तियों को जानने वाले विद्वानों और आचार्यों के अनुसार, भगवान शनिदेव का वास काले रंग की वस्तुओं में होता है। उड़द की दाल और लोहे की कील भगवान शनि की प्रिय वस्तु हैं। इसे अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। 7 या 13 शनिवार तक भगवान शनिदेव को उनके मंदिर में सरसों तेल में डुबोई हुई उड़द की दाल और लोहे की कील चढ़ाएं और उनके बीज मन्त्र “ॐ शं शनिश्चराय नमः” का जाप करें। शीघ्र ही जीवन के दुखों का नाश होगा और उन्नति का मार्ग खुल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Chandra Dosha Upay: इस एक वास्तु उपाय से दूर हो जाएगा कुंडली का चंद्र दोष, मेंटल स्ट्रेस से हो जाएंगे मुक्त

---विज्ञापन---

अन्य उपाय

शनिवार के दिन लोहे के पात्र में सरसों तेल भरकर उसमें लाल रंग का फूल डालकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

शनिवार के दिन काली वस्तुओं, जैसे तिल, उड़द, काला कपड़ा आदि का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों, भिखारियों या मंदिरों में दान कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करने और सरसों का तेल का दीया जलाने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को हनुमानजी की विशेष पूजा-आराधना करें। हनुमानजी के चरण से सिंदूर लेकर मस्तक पर धारण करें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या आप भी घर में झाड़ू रखते हैं यहां? कभी दूर नहीं होगी रुपयों-पैसों की तंगी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2024 07:15 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola