हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2025: गुरु की अतिचारी और शनि की उल्टी चाल से पलटेगी इन 5 राशियों की किस्मत

ज्योतिष गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 14 मई, 2025 से अतिचारी हो रहे हैं, वहीं कर्मफल के स्वामी शनि 13 जुलाई, 2025 से वक्री हो रहे हैं। आइए जानते हैं, इन दोनों बड़े और प्रभावशाली ग्रहों की चाल में इस बदलाव से किन 5 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं?

विज्ञापन

ज्योतिष गणना के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 14 मई, 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन के साथ ही वे अतिचारी हो जाएंगे. अतिचारी का अर्थ है किसी ग्रह का तेज और असामान्य गति से चाल चलना. अपनी इसी अवस्था में गुरु 18 अक्टूबर 2025 को वे आगे बढ़ते हुए कर्क राशि में पहुंच जाएंगे। और फिर, 11 नवंबर 2025 को वक्री अवस्था में आकर गुरु पुनः मिथुन राशि में लौट आएंगे। शनि ग्रह 13 जुलाई, 2025 को सुबह में 9:36 AM बजे से वक्री हो जाएंगे। वहीं, शनि ग्रह की यह वक्री अवस्था लगभग 138 दिनों तक बनी रहेगी। इसके बाद वे 28 नवम्बर, 2025को प्रातः 9:20 AM बजे शनि मार्गी हो जाएंगे यानी अपनी सामान्य चाल में वापस आ जाएंगे।

ज्योतिष आकलन के मुताबिक, गुरु ग्रह बृहस्पति का अतिचारी होना और उसके बाद शनि ग्रह वक्री होना ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्व रखता है. ये दोनों ग्रह वैदिक ज्योतिष के बड़े और शक्तिशाली ग्रह हैं. इनकी चाल में परिवर्तन होने से देश-दुनिया और मानव पर बेहद गहरा और व्यापक असर पड़ता है. इस प्रकार की ज्योतिषीय घटनाओं का प्रभाव शिक्षा, धर्म, न्याय और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। कानून और प्रशासन से जुड़े मुद्दे उभरते हैं। इन दोनों ग्रहों के गतियों में इन परिवर्तन से अचानक बदलाव, अवसरों का द्वार खोलने और कभी-कभी भ्रम की स्थिति भी ला सकती है।

अतिचारी गुरु और वक्री शनि का राशियों पर असर

‘अतिचारी गुरु’ और ‘वक्री शनि’, ये दोनों ज्योतिषीय घटनाएं जब एक साथ या एक ही समयावधि में होती हैं, तो इनका प्रभाव राशियों पर बहुत गहरा होता है। यह एक तरह से तेज़ विकास और धीमी परीक्षा की टकराहट होती है, जिसका असर हर राशि पर अलग तरह से होता है। इन दोनों बड़े और प्रभावशाली ग्रहों की चाल में इस बदलाव से 5 राशियों पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी सपने में दिखते हैं ये 7 पौधे, ये लकी प्लांट देते हैं किस्मत चमकने के संकेत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय करियर और व्यापार में जबरदस्त प्रगति का संकेत दे रहा है। जिन कार्यों में लंबे समय से रुकावटें आ रही थीं, वे अब गति पकड़ेंगे। मित्रों और सामाजिक संपर्कों से लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल और लाभकारी साबित हो सकता है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शिक्षा, संतान और रचनात्मक कार्यों में सफलता का संकेत देता है। जो लोग कला, मीडिया या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े हैं, उनके लिए यह विशेष रूप से फलदायक हो सकता है। प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। सिंगल लोगों के विवाह होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक संतुलन भी बेहतर बना रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह समय भाग्य के सहयोग से भरा हुआ है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नई नौकरियों के अवसर मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से अटके प्रमोशन या इंटरव्यू अब सफल हो सकते हैं। साथ ही, किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु से मार्गदर्शन मिलने से जीवन में नई दिशा और ऊर्जा का संचार होगा। दांपत्य जीवन और लव लाइफ में रिलेशनशिप मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। जो लोग संवाद या लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी होगा। नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए भी यह समय अत्यंत अनुकूल है। घरेलू जीवन में सामंजस्य बना रहेगा और पारिवारिक सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के लिए यह समय करियर में तेजी से उन्नति और धन लाभ का अवसर लेकर आया है। विदेश से जुड़े किसी कार्य या यात्रा में सफलता मिल सकती है। मानसिक रूप से भी शांति और आंतरिक ऊर्जा का अनुभव होगा, जिससे पुराने रोग या आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं। परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। कोई अपना नया काम शुरू हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola