हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल से इन दो राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहना होगा एक्स्ट्रा अलर्ट

Shani Vakri 2026: शनि के वक्री होने से सिंह और कुंभ राशि के लोगों को राहु-केतु और शनि की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है. सिंह राशि में केतु और कुंभ राशि में राहु बैठे हुए हैं. चलिए शनि वक्री के इन राशियों पर प्रभाव के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shani Vakri 2026: कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि ग्रह जुलाई महीने में वक्री चाल चलने वाले हैं. शनि के वक्री होने से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. शनि वक्री से दो राशियों की मुश्किलें सबसे अधिक बढ़ सकती है. इन्हें राहु-केतु और शनि की दोहरी मार का सामना करना पड़ सकता है. शनि की वक्री चाल से सिंह और कुंभ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इन दोनों को राहु और केतु के साथ ही शनि के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. चलिए शनि की वक्री और इन राशियों के बारे में जानते हैं.

शनि ग्रह वक्री 2026

शनि ग्रह 26 और 27 जुलाई की मध्यरात्रि को 1 बजकर 25 मिनट पर वक्री होंगे. शनि ग्रह मीन राशि में वक्री होने वाले हैं. इसके बाद 11 दिसंबर तक शनि वक्री अवस्था में रहेंगे. 11 दिसंबर 2026 ,दिन शुक्रवार को शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे. शनि का प्रभाव शनि की ढैय्या चल रही सिंह राशि और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव झेल रही कुंभ राशि पर होगा.

ये भी पढ़ें – Video: शनि होंगे वक्री, कुंभ और वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा समय? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

विज्ञापन

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि में इस समय केतु ग्रह विराजमान हैं. सिंह राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है. शनि ग्रह के वक्री होने पर सिंह राशि के लोगों को करियर में तनाव हो सकता है. नौकरी और कारोबार के मामले में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. आर्थिक मामलों में परेशान होने पड़ेगा. आपको विवाद से बचने की जरूरत है. कोई भी फैसला सोच-समझकर लें.

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण चल रहा है. कुंभ राशि में इस समय राहु विराजमान हैं. इन्हें राहु के साथ ही शनि के अशुभ प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं. जल्दबाजी में कोई निवेश करने से नुकसान हो सकता है. आपको योजना बनाकर काम करने की जरूरत है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Mangal ki Chaal: ग्रहों के सेनापति मंगल ने बदली अपनी चाल, क्रांतिवृत्त परिवर्तन चार राशियों के लिए बेहद शुभ

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola