News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shani Vakri: द्रिक पंचांग के अनुसार, कर्मफल के स्वामी न्यायाधीश शनि जुलाई से नवंबर तक वक्री होकर उल्टी चाल चलेंगे। वे 13 जुलाई, 2025 को वक्री होंगे और 28 नवंबर, 2025 को मार्गी होकर सीधी चलेंगे। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि जब शनि ग्रह वक्री होते हैं, तो उनकी ऊर्जा जातकों के आत्मनिरीक्षण, कर्मों के फल और बाधाओं को पार करने की क्षमता को बढ़ाती है। यह समय स्लो यानी धीमा जरूर होता है, लेकिन सही दिशा में कार्य करने वालों के लिए यह बेहतरीन परिणाम देने वाला भी साबित होता है।
जब कर्मफलदाता शनि वक्री होकर उल्टी चाल चलते हैं, तो उनका प्रभाव सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक गहरा और दीर्घकालिक होता है। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस अवधि में 3 राशियों की नौकरी, व्यवसाय, संबंध और स्वास्थ्य में सुधार का संकेत दर्शा रही हैं। उनके अनुसार इस बार कर्क, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए वक्री शनि विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।
ये भी पढे: हाथ के पंजे पर ‘बाल उगना या गुच्छे बनना’ शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
वृश्चिक राशि में शनि का वक्री होना कर्क वालों के लिए कर्म क्षेत्र और संघर्षों से मुक्ति का संकेत दर्शा रहा है। अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान दें, यह समय आपको पहचान दिला सकता है। आय में वृद्धि होने के प्रबल योग है। आमदनी के नए स्रोत भी खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि का योग है। किसी पुराने शत्रु या प्रतिद्वंद्वी से चल रहा विवाद अब सुलझेगा या आपके पक्ष में होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलएगे, रुके हुए काम अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। घर-परिवार में कोई शुभ समाचार या किसी सदस्य की सफलता की खबर मिल सकती है।
मकर राशि के जातकों पर पर स्वयं शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा है, लेकिन वक्री अवस्था में शनि आत्ममंथन और सुधार का मौका देते हैं। करियर में सकारात्मक प्रभाव पड़ने और उन्नति होने आपकी लाइफस्टाइल बदलेगी। नौकरी और व्यापार दोनों में उन्नति के स्पष्ट संकेत हैं। यात्रा से लाभ से लाभ होगा। कारोबारी यात्रा से नई डील या साझेदारी का अवसर मिल सकता है। खर्चों में कटौती करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण होने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है, मानसिक तनाव भी घटेगा। निवेश के लिए अच्छा समय है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लें।
कुंभ राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है, लेकिन वक्री शनि की कृपा से लाभकारी परिणाम मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से यानी बच्चों से जुड़ी कोई शुभ सूचना, जैसे परीक्षा में सफलता या करियर में प्रगति के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे, बैंक बैलेंस मजबूत होगा। धन लाभ होने रुके कामों में गति आएगी। काफी समय से लंबित योजनाएं अब मूर्त रूप लेंगी। कोई पुरानी चिंता या पारिवारिक तनाव अब खत्म हो सकता है। इस समय किए गए प्रयास भविष्य में बड़ी सफलता दिला सकते हैं, इसलिए अवसरों को हाथ से न जाने दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।