Shani Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे धीरे चाल बदलने वाले ग्रह शनि हैं और ये जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालते हैं। 12 राशियों पर शनि की चाल का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। राशि और नक्षत्र परिवर्तन के अलावा शनि द्वारा मार्गी व वक्री चाल चली जाती है। 13 जुलाई, रविवार को कर्मफल दाता शनि ग्रह द्वारा उल्टी चाल चली जाएगी।
द्रिक पंचांग के अनुसार 13 जुलाई, रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि वक्री होंगे। इस स्थिति में 138 दिनों तक शनि रहेंगे। 28 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि मार्गी होंगे यानी सीधी चाल चलेंगे। इससे किन 3 राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है? आइए विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग शनि वक्री से सावधान रहें। धन हानि हो सकती है। हेल्थ का ध्यान रखें। जंक फूड या बाहर का खाना न खाएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी है कि वो ध्यानपूर्वक काम करें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। घर में तनाव का माहौल रहेगा। बिना वजह की लड़ाई हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जरूरी है कि वो थोड़ा सावधान रहें। शनि वक्री से नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विवादों में पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ लड़ाई हो सकती है। धन संबंधित नुकसान पहुंच सकता है। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी काम में मन नहीं लगेगा। मानसिक तनाव रहेगा। लोगों के लिए जरूरी है कि वो संबंध में मधुरता बनाए रखें, वरना बात तलाक तक आ सकती है।
मीन राशि
शनि वक्री से मीन राशि के जातकों को सावधान रहना होगा। जीवन में अचानक से कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जिससे आप तनाव में रहेंगे। सेहत का खास ध्यान रखना होगा। खानपान में कोई लापरवाही न करें। पैरों में दर्द या कोई अन्य समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए तनाव का माहौल रहेगा। विवादों में पड़ सकते हैं। इसलिए शब्दों का खास ध्यान रखें, बिना वजह किसी से कोई बातचीत न करें। धन हानि हो सकता है। इसलिए सोच-समझकर निवेश करें।
ये भी पढ़ें- Video: रविवार का उपाय बनाएगा धनवान! पंडित सुरेश पांडेय से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
7 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
9 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines