Shani Vakri 2024: न्याय के देवता और दंडाधिकारी शनिदेव जिस पर मेहरबान हो जाते हैं उस व्यक्ति की रातोंरात किस्मत चमक जाती है। जबकि, अगर किसी पर उनकी खराब दृष्टि पड़ जाती है तो वो इंसान पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है। चाहकर भी उसके जीवन में कोई उथल-पुथल होने से नहीं रोक सकता है। आज आज यानी 29 जून शनिवार की रात से कुछ ऐसा ही होने वाला है और 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए आने वाले 139 दिन बहुत ज्यादा कष्टकारी हो सकते हैं।
आज रात शनि का राशि परिवर्तन
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह राशि परिवर्तन वक्री या मार्गी रूप से करते हैं। दोनों तरह की चाल के दौरान राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों असर पड़ सकता है। इस बार 29 जून शनिवार की रात 11:40 मिनट पर शनि वक्री चाल चलेंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। इस दौरान शनि, कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि की उल्टी चाल को अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
किन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती
ज्योतिष की मानें तो हर ढाई साल में शनि अपनी चाल बदलते हैं जिसे शनि ढैया कहा जाता है। जबकि, साढ़े सात साल तक चलने वाले ग्रह दशाओं को शनि की साढ़ेसाती कहा जाता है। वर्तमान में मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि में साढ़ेसाती चल रही है। बात करें शनि की वक्री चाल की तो करीब 12 बजे शनि कुंभ में वक्री चाल चलेंगे और 15 नवंबर 2024 को मार्गी चाल चलेंगे।
मेष राशि
शनि की वक्री चाल का बुरा प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। कामकाज में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के साथ आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में कठिनाइयां, आर्थिक हानि से लेकर कई तरह की मुश्किलें आपके लिए बढ़ सकती हैं।
ये भी पढ़ें- आज दोपहर 12:29 मिनट से इन 5 राशियों पर होगी पैसों की बौछार!
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर शनि की वक्री चाल से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको कोई भी कदम उठाने से पहले बहुत बार सोचना होगा। आपके आगे कई सारी मुश्किलें आ सकती हैं। समाज में कई लोग आपका मान और सम्मान बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
मकर राशि
शनि की वक्री चाल कुछ लोगों के लिए हर राह पर मुश्किल भरी रहने वाली है। आप जिस काम को करने की कोशिश करें, उस में आपको रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से शनि की वक्री चाल का असर देखने को मिल सकेगा।
कुंभ राशि
शनि की वक्री चाल से कुंभ राशि के जीवन में कई तरह के बदलाव हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुक जाएं। अभी कुछ दिनों तक कोई भी नया फैसला न लें। अगर ले भी रहे हैं तो बहुत सोच समझने के बाद ही कदम उठाएं।
ये भी पढ़ें- 5 जुलाई से 3 राशियों की करियर पर त्रिग्रही योग का होगा नेगेटिव असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines