Shani Vakri 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव को न्याय के देवता माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनिदेव ढाई साल में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं और साथ ही समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 में शनि देव की स्थिति बेहद ही खास रहने वाली है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 जून 2024 से शनि वक्री होंगे और साथ ही 15 नवंबर 2024 तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव के उल्टी चाल से 5 महीनों तक कुछ राशि के लोगों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है, जिन पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का साया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि पर तो शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण है, जो बेहद ही कष्टदायक रहेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे साल 2024 में शनि देव किन राशि वालों को ज्यादा परेशान कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज से 7 राशि वालों के जीवन में शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें साप्ताहिक राशिफल
शनि की ढैय्या का कहर
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव महाराज कुंभ में है, जिसके कारण कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों पर ढैय्या चल रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि की ढैय्या ढाई साल तक रहती है। 2024 में शनि वक्री अवस्था में रहेंगे, जिसके कारण इन तीन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा कष्ट उठाना पड़ सकता है।
शास्त्र के अनुसार, शनि की ढैय्या के कहर से जातक को सेहत संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही माता-पिता की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए जातक को अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। ज्योतिषियों का कहना है कि 3 राशि के जातकों का किस्मत भी साथ नहीं देने वाली है। कई काम रुक सकते हैं। कार्य में समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही धन की हानि भी हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- कल है काल भैरव जयंती, शुभ मुहूर्त में करें रुद्राभिषेक, महादेव होंगे प्रसन्न
कुंभ पर साढ़ेसाती कहर
न्याय और कर्मफल के देवता शनिदेव कुंभ राशि में वक्री करेंगे। जिसके कारण कुंभ समेत 2 और राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। कहा जाता है कि शनि का दूसरा चरण बहुत ही कष्टदायी होता है। तो ऐसे में कहा जाता है कि साल 2024 में शनि के उल्टी चाल से कुंभ राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। साथ ही सेहत का बेहतर ध्यान रखना होगा। जातक का खर्च बढ़ सकता है। कारोबार और नौकरी में असफलता मिल सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। साथ ही किसी कार्य को करने में नाकाम हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- जानें ‘A’ और ‘K’ अक्षर नाम वाले लोग का कैसा होता है भाग्य, कम उम्र में बन जाते हैं अमीर
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
17 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines