Shani Vakri 2024: शनिदेव को वैदिक ज्योतिष में व्यक्तियों के कर्म के अनुसार फल देने का स्वामी बताया गया है। अपनी चाल के दौरान एक निश्चित अवधि में शनिदेव कभी मार्गी होते हैं, तो कभी उल्टी चाल चाल चलते हैं। उल्टी चाल वाले शनि को वक्री शनि (Retrogate Saturn) कहा जाता है। वक्री शनि के बारे में कहा जाता है कि इस अवस्था में वे बहुत विनाशकारी होते हैं, लेकिन यह केवल एक भ्रांति है। साल 2024 में शनिदेव 30 जून को वक्री होंगे और इस अवस्था में वे 139 दिनों तक रहेंगे। शनि के वक्री होने से कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, वे भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
वक्री शनि का राशियों पर प्रभाव
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए वक्री शनि (Vakri Shani) लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस राशि को कई स्रोतों से अपार धन प्राप्त होने के बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों का स्थान परिवर्तन भी सकता है, लेकिन यह उनके प्रमोशन होने के साथ होगा, जो उनकी ऊपरी आमदनी को बढ़ाने सकता है। कुटुंब और परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। राजनीति से जुड़े जातक चुनाव में जीत का बिगुल बजाएंगे। उन्हें सरकार में कोई ऊंचा पद प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव आ सकता है। इन्हें गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है, जो इनके रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठा देगा। वक्री शनि (Vakri Shani) के प्रभाव से काफी दिनों से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापारियों को व्यवसाय और कारोबार में जबरदस्त सफलता मिलने के योग हैं, वे अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कोचिंग बिजनेस से जुड़े लोग दिन दुनी, रात चौगुनी प्रगति करेंगे। महिला व्यवसायी विशेष रूप से लाभान्वित होंगी।
ये भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: इन राशियों की लव लाइफ होगी जबरदस्त, मई में वृषभ राशि में बनेगा शुक्र का मालव्य योग
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातक निवेश से जुड़े काम में काफी प्रगति करेंगे। पुराने और नए दोनों निवेश से अच्छा धन लाभ होगा। वक्री शनि (Vakri Shani) के प्रभाव से लॉटरी खेलने वालों की लॉटरी भी लग सकती है। जिन्हें मकान, वाहन, जमीन और दुकान खरीदने के लोन नहीं मिल पा रहा है, उन्हें आसानी से लोन मिल जाएगा। मीन राशि के जातक स्टूडेंट्स के लिए वक्री शनि उनके विदेश में पढ़ने की इच्छा को पूरी कर सकते हैं। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Grah Gochar 2024: 100 साल बाद गजकेसरी और शश योग एकसाथ, इन राशियों का जीवन होगा खुशहाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
16 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines