Shani Vakri 2024: शनि देव की चाल में बदलाव ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही ज्यादा महत्व रखता है। क्योंकि शनि देव बहुत कम अपनी चाल में बदलाव करते हैं। बता दें कि शनि देव एक राशि से दूसरे राशि में करीब ढाई साल बाद प्रवेश करते हैं। यानी एक राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को नवग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। इस समय शनि देव कुंभ राशि में विराजमान हैं और अगले एक साल यानी 2025 तक अपनी राशि में कोई परिवर्तन नहीं करने वाले हैं। लेकिन शनि देव समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव जरूर करते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव आज से लगभग डेढ़ महीने बाद यानी 30 जून को 12 बजकर 25 मिनट पर वक्री होंगे। शनि देव के वक्री होने के बाद करीब 139 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। यानी शनि देव 15 नवंबर को शाम 7 बजकर 51 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों को खूब लाभ हो सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं जिन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री बहुत ही शुभ साबित होगा। क्योंकि शनि देव मेष राशि के दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी है। साथ ही ग्यारहवें भाव में वक्री भी करेंगे। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शनि का वक्री अवस्था में गोचर बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही पदोन्नति भी हो सकती है। आय में वृद्धि होने की संभावना है। सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। संतान पक्ष से शुभ संदेश मिलेगा। करियर में कामयाबी मिल सकती है।
तुला राशि
शनि का वक्री तुला राशि वाले लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि तुला राशि में शनि देव धन के भाव में वक्री करेंगे। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाएगी। धन कमाने के नए-नए मौके मिलेंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन खुशहाल बीतेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के पहले और दूसरे भाव के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में शनि देव मकर राशि के दूसरे भाव में वक्री करेंगे। इस दौरान मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रुपये-पैसों से जुड़ी समस्याएं समाप्ति हो जाएंगी। फालतू के खर्च से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। शनि देव की कृपा से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी।
कुंभ राशि
शनि देव कुंभ राशि के पहले भाव के स्वामी हैं और शनि देव कुंभ राशि में पहले भाव में ही वक्री करेंगे। ऐसे में कुंभ राशि वाले लोगों को अपार धन लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। कार्य के सिलसिले से दूर ही यात्रा करनी पड़ेगी। यह यात्रा कारोबार के लिए फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- 23 जून से राहु हो जाएंगे बाहुबली, 3 राशि के युवाओं के लिए बेहद शुभ
यह भी पढ़ें- 15 जून से पहले 3 राशियों को नहीं होगी धन की कमी, समाज में खूब कमाएंगे नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines