Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व है। कहते हैं कि जब किसी जातक पर शनि देव की कृपा होती है तो वह अपने जीवन काल में संपूर्ण राजसी सुख प्राप्त करता है। ऐसे में शनि देव बहुत जल्द मार्गी अवस्था में आने वाले हैं। यानी शनि देव आगामी 4 नवंबर के सीधी चाल आरंभ कर देंगे। अब तक शनि देव कुंभ राशि में वक्री अवस्था में संचरण कर रहे हैं और इस अवस्था में वे 2025 तक बने रहेंगे। ऐसे में शनि देव कुछ राशि के जातकों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेंगे। आइए जानते हैं कि 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी अवस्था में आएंगे तो किन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे।
शनि देव जल्द भरने आ रहे हैं 3 राशियों की तिजोरी!
मिथुन राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मिथुन राशि के लिए साल 2025 तक का समय किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल इस दौरान शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इससे पहले 4 नवंबर से मिथुन राशि के जातके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। यानी इस दिन से नौकरी और व्यापार में खूब आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। इसके अलावा संतान सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस दौरान धन लाभ के कई योग बनेंगे। पिता की संपत्ति से भी लाभ प्राप्त होगा। वाहन और भवन सुख प्राप्त हो सकता है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के जानकार पं. धनंजय पाण्डेय के अनुसार, तुला राशि के लिए शनि का कुंभ राशि में विराजनमान होना अत्यंत शुभफलदायी साबित होने वाला है। 4 नवंबर को जब शनि देव मार्गी अवस्था में आएंगे तो उस दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जो कार्य लंबे समय से रुके पड़े थे वे पूरें होंगे। इसके साथ ही इस साल 2025 तक का समय शनि देव की कृपा से मंगलकारी रहने वाला है। इस दौरान शनि की पीड़ा में राहत भी मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: धन की देवी मां महालक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं 4 राशियां, सुख-समृद्धि से हमेशा रहते हैं खुशहाल
कुंभ राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि देव स्वयं कुंभ राशि के स्वामी हैं। यही वजह है कि इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रहती है। ज्योतिर्विद पं. धनंजय पांडेय के मुताबिक शनि देव साल 2025 तक कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस दौरान नौकरी और व्यापार में खास धन लाभ देखने को मिलेगा। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष धन लाभ होगा। जिन लोगों को शनि की पीड़ा है, उन्हें इस दौरान आंशिक राहत मिलेगा। अदालत के कार्यों में सफलता मिल सकती है। भवन और वाहन सुख का आनंद लेंगे। कुल मिलाकर शनि देव की कृपा से इस दौरान राजसी सुख प्राप्त करेंगे।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines