Shani Surya Yog: खत्म हुए शनि-सूर्य के अशुभ योग, अब इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shani Surya Yog

Shani Surya Yog

Shani Surya Yog: ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य और शनि के बीच बना अशुभ प्रभाव खत्म हो गया है। ये दोनों ही ग्रह लंबे समय से एक दूसरे के आगे-पीछे चल रहे थे। 17 सितंबर को जब सूर्य का प्रवेश कन्या राशि में हुआ तो सूर्य देव शनि की वक्र दृष्टि से दूर चले गए। जिसके बाद से इन दो ग्रहों के बीच बना अशुभ खत्म हो गया। ऐसे में इस योग के समाप्त होने से 4 राशि वालों को लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि इन राशियों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों को निवेश की योजनाओं से बड़ा आर्थिक लाभ होगा। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। इसके साथ ही परिवार से सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर होगा। किसी बड़ी बीमारी से राहत मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा जो कि आर्थिक दृष्टिकोण से शुभ माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी में भी लाभ के कई योग बनेंगे।

वृषभ राशि

नौकरी में नए अवसर या रोजगार मिलने के प्रबल योग हैं। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि होगी। इसके साथ ही व्यापार में खूब आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें ऑफर मिलेगा। नौकरी पेशा वालों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा इस दौरान जो भी निर्णय लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

मिथुन राशि

विज्ञापन

नौकरी में पदोन्नति और वेतन वृद्धि का प्रबल योग है। आर्थिक मोर्चे पर बनाई गई सारी योजनाएं सार्थक होंगी। अप्रत्याशित धन लाभ का प्रबल योग है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। किसी साथी से अचानक धन लाभ हो सकता है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं , उनका प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में बकाये रकम की प्राप्ति होगी। यात्रा के आर्थिक लाभ का योग है।

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि से संबंध रखने वाले ऐसे जातक जो कि मीडिया, तकनीकि विशेषज्ञता, उद्योगपतियों और ग्लैमर जैसे से जुड़े हुए हैं, उन्हें समय का साथ मिलेगा। साथ ही इन क्षेत्रों में जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। जो कि आर्थिक नजरिए से शुभ साबित होगा। बिजिनेस में कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो कि लाभ की दृष्टि से सही साबित होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ