Shani-Shukra Yuti 2024: हर ग्रह एक दूसरे साथ समय-समय पर युति बनाते रहते हैं चाहे वे मित्र ग्रह हो या शत्रु। इन ग्रहों के आपस में युति बनाने से पृथ्वी पर मौजूद सभी मानव प्राणियों पर प्रभाव पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्याय और कर्मफल के दाता शनि देव अभी फिलहाल कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। वहीं मार्च 2024 में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में संचरण करेंगे।
बता दें कि मार्च में शुक्र और शनि ग्रह कुंभ राशि में युति बनाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और शनि की युति पूरे 30 साल बाद बन रही है। इन दोनों ग्रहों के युति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों का कहना है कि जब शनि और शुक्र दोनों ग्रह युति करेंगे तो 12 राशियों में 3 ऐसी राशियां है जिनको विशेष लाभ मिलेगी। साथ ही उनकी किस्मत भी चमक सकती है। अचानक धन का लाभ हो सकता है। जातक के जीवन में तरक्की के योग बन रहे हैं। तो आइए उन 3 राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- आज बुध करेंगे धनु राशि में गोचर, इन 3 राशियों को कारोबार में मिलेगा बंपर लाभ
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शनि और शुक्र एक दूसरे के साथ युति बनाएंगे तो मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि में शनि और शुक्र की युति नवम भाव में बनने जा रही है। इस दौरान जातक द्वारा सोची हुई सभी योजनाएं सफल हो जाएगी। करियर से संबंधित कुछ खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। देश-विदेश जैसी यात्रा भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 15 जनवरी को सूर्य करेंगे मकर राशि में प्रवेश, 3 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए शनि और शुक्र की युति अनुकूल साबित होगा। कुंभ राशि की कुंडली में शनि और शुक्र लग्न भाव में युति बनेगी। जिससे जातक के व्यक्तित्व में निखार आएगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगा। ज्ञान में भी इजाफा होगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। वैदिक ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि वाले जातकों की कुंडली में शनि देव शश महापुरुष राजयोग बनाएं हैं। जातक को भौतिक सुख जैसे प्रापर्टी, वाहन और नया घर का सुख मिल सकता है। जो जातक सिंगल है उनके लिए रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र और शनि ग्रह की युति तुला राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि शुक्र और शनि की युति तुला राशि के पंचम भाव में बनने जा रही है। जातक को संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जातक की संतान के लिए नौकरी या विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि देव चलेंगे उलटी चाल, 3 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines