Shani Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शुक्र ग्रह शनि देव एक खास मित्र हैं। जब भी इन दोनों ग्रहों का मिलन होता है यानी शुक्र-शनि की युति होती है, तो इससे कई शुभ योग का निर्माण होता है। आज से तीन दिन पहले 31 जुलाई को शुक्र देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। जहां पहले से शनि देव विराजमान थे। ऐसे में शुक्र-शनि की युति से समसप्तक योग बना है और वो भी करीब 10 साल बाद। शुक्र-शनि एक दोनों से सप्तम भाव में मौजूद हैं और एक दूसरे पर सप्तम दृष्टि डाल रहे हैं। इस बार समसप्तक योग का लाभ अगस्त माह में 5 राशियों के लोगों को खासतौर पर होगा। जहां कुछ राशियों के जातकों का करियर ऊंचाइयां छुएगा। वहीं कुछ राशियों के ऊपर धन की वर्षा भी हो सकती है। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए समसप्तक योग वरदान साबित होगा।
तुला राशि
शादीशुदा लोगों को अकेले रहकर मानसिक शांति मिलेगी। पिछले कुछ समय से यदि आप पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, तो चिंता न करें। भाग्य के साथ के कारण सब सही हो जाएगा। आने वाले दिनों में कमाई में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: प्यार के मामले में कल कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल
वृषभ राशि
आने वाले दिनों में नौकरीपेशा लोग मन लगाकर ऑफिस में काम करेंगे, जिसकी वजह से बॉस खुशी-खुशी आपका प्रमोशन भी कर सकता है। खर्चों में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगले महीने तक आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। शेयर मार्केट में लगाए हुए पैसे डबल हो सकते हैं।
सिंह राशि
राजनीति से जुड़े लोगों की किसी उच्च पद पर आसीन व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिनकी मदद से जीवन में आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे और वह भी इंटरेस्ट के साथ।
कर्क राशि
जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, आने वाले दिनों में उन्हें अच्छा लाभ हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होने लगेगा। छात्रों की अध्यात्म के कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय में जल्द ही वृद्धि हो सकती है।
मेष राशि
बिजनेसमैन को कारोबार में बड़ा मुनाफा हो सकता है, जिसके कारण आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। पिछले कुछ समय से जो लोग पैसों की कमी का सामना कर रहे हैं, जल्द ही उनके आय के साधन में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी।
ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में कलीग और बॉस के साथ शारीरिक संबंध बनाना सही या नहीं? जानें शुभ-अशुभ संकेत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 hr agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
17 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines