हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Shani Sade Sati 2026: मेष, कुंभ और मीन राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती, जानिए कब मिलेगी राहत?

Shani Sade Sati 2026: साल 2026 में 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का साया चल रहा है. ऐसे में इन राशियों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों को कब तक राहत मिल सकती है, आइये इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
शनि की साढ़ेसाती का साया (Pic Credit - AI)

Shani Sade Sati 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति से व्यक्ति के ऊपर इसका प्रभाव होता है. किसी की कुंडली के बारहवें, पहले और दूसरे भाव शनि के गोचर करने पर व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का साया होता है. साल 2026 में तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है. यह करीब साढ़े सात वर्ष साल तक चलती है. इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है.

शनि की साढ़ेसाती का साया

शनि ग्रह 29 मार्च 2025 में शनिवार के दिन रात को 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर गए थे. शनि ग्रह अभी तक मीन राशि में विराजमान हैं. 2026 में शनि का कोई गोचर नहीं हो रहा है. शनि ग्रह 3 जून 2027 गुरुवार को सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे. शनि ग्रह की स्थिति और प्रभाव से किन राशियों को कब शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी. आप इसके बारे में यहां जान सकते हैं.

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिषविदों के अनुसार, मेष राशि वालों पर शनि की साढे़साती का पहला चरण चल रहा है. इन लोगों को इस दौरान तनाव और जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. धैर्य और संयम से काम करना होगा. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अगले साल शनि ग्रह मेष राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं. मेष राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का समापन 2032 में जाकर होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dwidwadash Yog 2026: सूर्य-गुरु का द्विद्वादश योग इन 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत, बेहतर होगी आर्थिक स्थिति

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती

कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती अंतिम चरण में हैं. शनि की साढ़ेसाती के तीसरे और अंतिम चरण में कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से राहत मिलने वाली है. जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा. शनि के मेष राशि के प्रवेश करने पर जून 2027 में कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा.

विज्ञापन

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती

शनि ग्रह इस समय मीन राशि में विराजमान हैं. मीन राशि में शनि की स्थिति मीन राशि वालों को परेशान कर सकती है. इन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती पर दूसरा चरण चल रहा है. इन्हें आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ेगा. करियर में चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा. मीन राशि वालों को अगस्त 2029 में शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी. शनि की साढ़ेसाती के दौरान इन राशियों को शनि दोष से मुक्ति और शनि को प्रसन्न करने के उपायों को करना चाहिए.

शनि के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाएं. इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जलाएं. नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें. काली उड़द, सरसों के तेल, काले तिल और काले कपड़ों का जरूरतमंद लोगों को दान करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola