Shani Sade Sati 2026: शनि राशि के प्रभाव से 2026 में तीन राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. शनि ग्रह ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं. शनि 2026 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे. ऐसे में जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है उन्हें परेशानियां हो सकती है. इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण मानसिक तनाव, सेहत पर असर, धन हानि, रिश्तों में दरार और करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. शनि के प्रभाव से बचने और शनि की कृपा के लिए आपको कुछ खास उपायों को करना चाहिए.
इन राशियों को झेलना पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा और अंतिम चरण रहेगा. साढ़ेसाती के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके प्रभाव से नौकरी में परिवर्तन और घर-परिवार में कलेश का सामना करना पड़ सकता है. आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए आप खास उपाय करें. हनुमान जी की उपासना करें और शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं. काले कुत्ते और गाय को रोटी खिलाएं.
ये भी पढ़ें – Horoscope 2026: देवगुरु बृहस्पति होंगे 2026 के राजा, दो राशि जातकों को सालभर मिलेगा छप्परफाड़ लाभ
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम तीसरा चरण रहेगा. इसके चलते आपको मानसिक दबाव और कार्यक्षेत्र पर तनाव हो सकता है. आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए आप हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनि अमावस्य पर तेल का दान करें. इसके साथ ही काले तिल का दान करें.
मीन राशि
मीन राशि के लिए शनि की साढ़ेसाती का सबसे कठिन समय है. इनके ऊपर साढ़ेसाती का मध्य चरण रहेगा. धन हानि हो सकती है. करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और रिश्तों में दरार आ सकती है. आपको इसके प्रभाव को कम करने और शुभ परिणाम पाने के लिए खास उपाय करने चाहिए. शनिवार के दिन पीपल की पूजा करें और शनि स्त्रोत का पाठ करें. गरीवों को काले कपड़ों का दान करें और अनाज दान करें. इससे आपको फायदा होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines