---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Sade Sati 2026: अगले 18 महीने इन 2 राशियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण, गलती करते ही शुरू होगा शनि का प्रकोप

Shani Sade Sati 2026 में शनि मीन राशि में हैं. अगले 18 महीने मेष और मीन राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेंगे और गलतियां करने पर शनि का प्रकोप शुरू हो सकता है. आइए जानते हैं, किस उपाय से ये दोनों राशियां समय के दबाव, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बच पाएंगी?

---विज्ञापन---

Shani Sade Sati 2026: वैदिक ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का फल देने वाला ग्रह माना गया है. मान्यता है कि जब शनि की साढेसाती चलती है, तब व्यक्ति को अपने कर्मों का फल प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलता है. वर्ष 2026 तक शनि मीन राशि में ही स्थित रहेंगे. इस कारण मेष, मीन और कुंभ राशि पर साढेसाती का प्रभाव बना हुआ है. हालांकि इन तीनों में से दो राशियों को आने वाले लगभग 18 महीने अधिक सावधानी रखनी होगी. आइए जानते हैं, ये दोनों राशियां कौन-सी हैं, इनके लिए क्या-क्या चुनौतियां सामने आएंगी, इन्हें क्या गलती नहीं करना चाहिए और इससे बचने के क्या उपाय हैं?

साढेसाती का वास्तविक अर्थ

साढेसाती को केवल कष्ट का समय मानना सही नहीं है. यह आत्मचिंतन, अनुशासन और जिम्मेदारी सिखाने का समय होता है. जो लोग ईमानदारी, संयम और नियम के साथ जीवन जीते हैं, उन्हें शनि मजबूत बनाते हैं. लेकिन जो लोग लापरवाही और गलत रास्ता अपनाते हैं, उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

---विज्ञापन---

मीन राशि पर दूसरा चरण सबसे कठिन

इस समय मीन राशि पर साढेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसे सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. इस दौरान आर्थिक दबाव बढ़ सकता है. खर्च बढ़ जाते हैं और आय स्थिर नहीं रहती. मानसिक तनाव महसूस होता है. काम बनते बनते रुक जाते हैं. स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. ऐसे समय में धैर्य रखना और दिनचर्या को संतुलित रखना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Murti Puja Niyam: घर और परिवार का सुख-चैन छिन जाने की बड़ी वजह बनती हैं ये 3 मूर्तियां, जानें क्या कहता है शास्त्र

---विज्ञापन---

मेष राशि वालों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां

मेष राशि पर इस समय साढेसाती का पहला चरण चल रहा है. आने वाले समय में जब शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब दूसरा चरण शुरू होगा. मंगल और शनि के स्वभाव अलग हैं. इसी कारण मेष राशि वालों को करियर, धन और व्यापार से जुड़े फैसले बहुत सोच समझकर लेने चाहिए. जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है.

कुंभ राशि को मिलेगी राहत

कुंभ राशि के स्वामी स्वयं शनि हैं. इसलिए इस राशि पर साढेसाती का प्रभाव तुलनात्मक रूप से कम रहता है. वर्तमान में कुंभ राशि पर तीसरा चरण चल रहा है. यह चरण कई बार लाभ भी देता है. पुराने प्रयासों का फल मिलने लगता है और परिस्थितियां धीरे धीरे बेहतर होती हैं.

---विज्ञापन---

इन गलतियों से जरूर बचें

साढेसाती के समय झूठ बोलना, किसी का अधिकार छीनना, कमजोर लोगों को परेशान करना और अनैतिक कार्य करना भारी पड़ सकता है. शनि ऐसे कर्मों का परिणाम तुरंत देते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. धन का लेन देन सोच समझकर करें.

साढेसाती में राहत पाने के सरल उपाय

नियमित मेहनत करें. बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों की सेवा करें. शनिवार के दिन सादगी अपनाएं. समय पर अपने कार्य पूरे करें. धैर्य बनाए रखें. ये छोटे उपाय शनि के प्रभाव को काफी हद तक संतुलित कर सकते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य कहते हैं कि साढेसाती डरने का समय नहीं है. यह स्वयं को सुधारने और मजबूत बनाने का अवसर है. सही कर्म और सही सोच अपनाने पर यही समय भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब भी आप कठिनाइयों में हों, याद करें नीम करोली बाबा की ये बातें; दिख जाएगा सही रास्ता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2025 09:55 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola