Shiani Rashi Parivartan: इस समय शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके प्रभाव से कुंभ, मीन और मेष राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, जबकि सिंह और धनु राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का असर है. लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं रहेगी. वर्ष 2027 में शनि अपनी राशि बदलेंगे, जिससे कई राशियों के लिए परिस्थितियां बदल जाएंगी. वर्तमान ग्रह स्थिति जहां कुछ लोगों के लिए परीक्षा का समय है, वहीं आने वाला परिवर्तन नए परिणाम लेकर आएगा.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार लगभग 30 वर्षों बाद शनि मेष में जाएंगे, जो उनकी नीच राशि मानी जाती है. ऐसे में शनि का प्रभाव कुछ मामलों में कमजोर माना जाता है. इस गोचर से कुछ राशियों की साढ़ेसाती और ढैय्या समाप्त होगी, तो कुछ के लिए यह अवधि शुरू हो सकती है, जिससे जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे.
मेष में शनि गोचर का असर
3 जून 2027 को शनि जब मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब नीच हो जाने के कारण उनका स्वभाव अधिक कठोर और परिणाम कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण हो जाएगा. यह परिवर्तन विशेष रूप से वृषभ, कन्या और मकर राशि के जातकों के लिए परीक्षा का समय ला सकता है. शनि का प्रभाव धीमा लेकिन गहरा होता है. इसलिए इन राशियों को ढाई साल तक संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य, अनुशासन और सोच-समझकर लिए गए निर्णय ही कठिनाइयों को कम कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें: Money Blocking Habits: ये 4 बुरी आदतें पैसे और सफलता को करती हैं दूर, मां लक्ष्मी भी इन्हें नहीं करती पसंद
वृषभ राशि
शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही 3 जून 2027 से वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी. यह समय मानसिक दबाव बढ़ा सकता है. काम में रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, फल देर से मिलेगा. धन अटक सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं. परिवार में गलतफहमियां हो सकती हैं. करीबी लोगों से दूरी महसूस हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है. नींद की समस्या रह सकती है. निवेश सोच-समझकर करें. भरोसा हर किसी पर न करें. यह समय धैर्य की परीक्षा लेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि पर शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी. कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है. अधिकारियों से तालमेल बिगड़ सकता है. योजनाएं अटक सकती हैं. प्रमोशन में देरी संभव है. आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है. कर्ज लेने की नौबत आ सकती है. रिश्तों में ठंडापन आ सकता है. मित्र साथ छोड़ सकते हैं. सेहत में कमजोरी रह सकती है. पेट और नसों से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है. छोटी गलती भी बड़ी समस्या बना सकती है. सतर्क रहना जरूरी होगा.
मकर राशि
मकर राशि पर भी शनि ढैय्या शुरू हो जाएगी. पारिवारिक जिम्मेदारियां अचानक बढ़ सकती हैं. घर में तनाव रह सकता है. संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद संभव है. नौकरी में अस्थिरता महसूस हो सकती है. स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है. मन अशांत रह सकता है. निर्णय लेने में भ्रम रहेगा. पुराने मित्र दूर हो सकते हैं. आर्थिक योजनाएं सफल न हों. बचत घट सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. यह समय संयम और आत्मनियंत्रण की मांग करेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines