Shani Rahu Guru Yuti: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का खास महत्व है। ग्रह-नक्षत्र एक निश्चित समय अंतराल के लिए राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों-नक्षत्रों के परिवर्तन से कई बार दुर्लभ संयोग भी बनते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि-राहु और गुरु मिलकर एक ऐसा दुर्लभ योग बनाने जा रहे हैं जो कि 3 राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित होगा। इस वक्त गुरु और राहु मेष राशि में मौजूद हैं और इस युति पर शनि की दृष्टि है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों के युति योग से बना दुर्लभ संयोग तरकीबन 1100 साल बाद बना है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, शनि-राहु और गुरु का वर्षों साल बाद बना दुर्लभ संयोग 30 अक्टूबर तक रहेगा। आइए जानते हैं कि यह दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए वरदान के समान साबित होगा।
मेष राशि
शनि-राहु और गुरु के युति योग से बना दुर्लभ योग मेष राशि वालों के लिए वरदान के समान साबित होगा। दरअसल इस दौरान इस राशि के जातकों पर इन तीनों ग्रहों का शुभ प्रभाव रहेगा। ऐसे में अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। जमीन-जायदाद में निवेश करने से लाभ होगा। जो लोग लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें ऑफर मिल सकता है। इसके अलावा 30 अक्टूबर तक बिजनेस में जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर यह त्रिग्रही दुर्लभ संयोग इस राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: जनवरी 2024 तक इन 4 राशियों जमकर कृपा बरसाएंगे वक्री ‘गुरु’, बिजनेस-रोजगार में होगी दिन-रात उन्नति
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शनि-राहु और गुरु का दुर्लभ संयोग अत्यंत लाभकारी और मंगलकारी माना जा रहा है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को 30 अक्टूबर तक विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान विदेश से नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जिससे अनेकों लाभ प्राप्त करेंगे। इसके साथ ही इस दौरान संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में खूब धन लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार में इस दौरान जमकर आर्थिक लाभ होगा।
धन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि-राहु और गुरु के युति योग से बना दुर्लभ संयोग धनु राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक माना जा रहा है। इस दौरान नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में हर क्षेत्र से आर्थिल लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। साथ ही जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान शुभ समाचार प्राप्त होगा। राहु की वजह से धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन इस दौरान खुशहाल रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines