Shani Pradosh Vrat 2023: वैदिक पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर 2023 दिन शनिवार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि शनिवार के दिन पड़ती है, तो वह प्रदोष यानी शनि प्रदोष कहलाता है। इस तरह से आज शनि प्रदोष है। साथ ही आज के दिन शनिदेव के साथ भगवान शिव की पूजा का बड़ा ही महत्व माना गया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती चल रही है और इसके वजह से परेशान है, तो इस खबर में कुछ ज्योतिष उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइए उन उपायों को विस्तार से जानते हैं।
शनि प्रदोष उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति ठीक नहीं है तो वैसे जातक को शनि प्रदोष यानी आज के दिन काला तिल, नीला वस्त्र और सरसों के तेल से शनि देव का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
यह भी पढ़ें- बैकुंठ चतुर्दशी के दिन 3 राशियों की बदलने जा रही है किस्मत, पढ़ें दैनिक राशिफल
यदि किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रहा है, जिसके वजह से वह परेशान हैं, तो ऐसे में इससे मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष उपाय बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में चंद्रमा के स्थान से शनि एक घर आगे और पीछे या फिर चंद्रमा के साथ बैठे होते हैं, तो कुंडली में साढ़ेसाती और ढैय्या लगती है। ऐसे में शनि प्रदोष के दिन व्रत रखना चाहिए। मान्यता है व्रत रखने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और कुंडली से साढ़ेसाती और ढैया से मुक्ति दिलाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप शनि देव की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो ऐसे में हनुमान चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से कुंडली से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या खत्म हो जाती है।
यह भी पढ़ें- शनि देव को बेहद प्यारे हैं ये 3 रत्न, धारण करते ही चमक जाती है किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines