---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Nakshatra Transit: शनि चमकाएंगे 5 राशियों की किस्मत! आज करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश

Shani Nakshatra Transit 2024: राहु के नक्षत्र में सबसे क्रूर ग्रह शनि प्रवेश करेंगे। ऐसे में 12 राशियों में से 5 राशि के लोगों पर खास असर पड़ेगा, जोकि लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

Shani Nakshatra Transit 2024: सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि आज नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। आज यानी 3 अक्टूबर, गुरुवार को क्रूर ग्रह शनि, राहु के नक्षत्र शतभिषा में प्रवेश करेंगे। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर शनि ग्रह द्वारा शतभिषा नक्षत्र में गोचर (Shani Gochar) किया जाएगा। 27 दिसंबर 2024 को रात 10:42 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन (Saturn Nakshatra Parivartan) 12 राशियों में से 5 राशियों के लिए उत्तम साबित होगा। आगामी दिन 5 राशि के लिए लाभकारी साबित होने वाले हैं, आइए जानते हैं कि वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए शनि का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपका तनाव जल्द खत्म होने वाला है। संतान की ओर से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों के लिए शनि गोचर बहुत अच्छा रहेगा। आप चिंता मुक्त रहेंगे। नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। अगर किसी काम को करने की सोच लेंगे, तो उसमें आप जरूर सफल हो सकेंगे। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। व्यापार में तरक्की हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: मां लक्ष्मी 3 राशियों पर होंगी मेहरबान! शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन

---विज्ञापन---

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए शतभिषा नक्षत्र में शनि का गोचर करना बहुत अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस काम को करने की सोच रहे हैं, जल्द ही वो पूरा हो जाएगा। पैसों से संबंधित लाभ होने के योग हैं। परिवार के बीच आप भरोसा जीत सकेंगे। तनाव से रहित और आपसी संबंध में सुधार हो सकेगा। कामकाजी लोगों के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए शनि गोचर लाभकारी रहेगा। राहु के नक्षत्र में प्रवेश करने से आपको कामकाज में लाभ होने की उम्मीद है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। शनि देव की आप पर खास कृपा होने वाली है। नौकरीपेशा लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत अच्छा साबित हो सकता है। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि ग्रह का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके जीवन में कई तरह की खुशियां आने वाली हैं। व्यापार से लेकर नौकरी में आपको तरक्की मिल सकती है। आपकी धन में बढ़ोतरी हो सकती है। कामकाज में सफलता मिल सकती है। तनाव से मुक्ति मिल सकेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Money Upay: तिजोरी से नहीं खाली होगा धन! 

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है। ये जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Oct 03, 2024 09:58 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola