Shani Nakshatra Parivartan Horoscope: शनि देव इस समय अपनी ही राशि कुंभ में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव साल 2023 के अक्टूबर में ही अपनी राशि परिवर्तन किया था। अब इनका अगला राशि परिवर्तन साल 2025 में होगा। लेकिन शनि देव इस साल नक्षत्र परिवर्तन जरूर करेंगे। बता दें कि वर्तमान समय में शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में बैठे हुए हैं। लेकिन 18 अगस्त को वक्री यानी उल्टी चाल चलकर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में ही प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। उसके बाद शनि 3 अक्टूबर को पूरी तरह पूर्व भाद्रपद से निकल कर शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। यानी लगभग 3 माह तक कुछ राशि के लोगों का जीवन राजा के समान हो जाएगा। आने वाले समय में कुछ राशियां लखपति बन सकती हैं। साथ ही इन्हें अपार धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में रहते हुए वृश्चिक राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ पहुंचाएंगे। वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही फायदेमंद माना जा रहा है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। साथ ही जो लोग कारोबारी हैं उनको शुभ संदेश मिल सकता है।
कन्या राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ दायक माना जा रहा है। इस दौरान आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। साथ ही जो लोग कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार के संबंध में कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल माना जा रहा है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से घर-परिवार के साथ पूर्वजों की कृपा बनी रहेगी। शनि देव महाराज की कृपा से कारोबार में डबल का मुनाफा हो सकता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग सकते हैं। बिजनेस में आपको धन का लाभ होगा। आर्थिक तंगी की समस्याएं धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- कुछ दिन बाद खत्म हो जाएगा नौतपा, इससे पहले करें ये विशेष कार्य, चमक जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, जानें किस शुभ योग में की जाएगी हनुमान जी की पूजा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines