Shani Nakshatra Parivartan 2024: अप्रैल महीने में 06 तारीख को दोपहर 03:55 मिनट पर शनि देवता ने पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया था। अब करीब एक माह बाद शनि देवता फिर से अपनी चाल बदलने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 12 मई को सुबह 08:08 मिनट पर शनि देव राशि परिवर्तन करेंगे। वो भाद्रपद नक्षत्र में से निकलकर 25 वें नक्षत्र यानी पूर्वाभाद्रपद के दूसरे पद में जाएंगे। जहां वह 18 अगस्त 2024 तक विराजमान रहेंगे।
मई माह में होने वाले शनि के नक्षत्र से 3 राशियों के लोगों को सावधान रहना होगा। नहीं तो उन्हें धन हानि हो सकती है। इसके अलावा कारोबार में भी उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए अब जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिन्हें शनि की चाल बदलने से अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ें- मई में चार ग्रहों का एक साथ होगा मिलन, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
वृषभ राशि
शनि ने नक्षत्र परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस समय अपनी जिंदगी का कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। कारोबार में धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
मीन राशि
ऑफिस में बॉस से लड़ाई हो सकती है। अगर समय रहते आपने अपना टारगेट पूरा नहीं किया, तो आपकी नौकरी भी जा सकती है। कारोबार में गलत फैसले की वजह से नुकसान हो सकता है। जो लोग पिछले महीने ही रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिल टूट सकता है। मैरिड कपल के बीच पैसों की कमी की वजह से लड़ाई हो सकती है।
वृश्चिक राशि
अगर आपने अपने खर्चों को कम नहीं किया, तो भविष्य में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में कोई पुराना दर्द उठ सकता है, जिसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला बिना सोचे-समझे न लें। नहीं तो कारोबार में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। घर में भी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर नहीं होंगे कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य, गुरु व शुक्र के तारे रहेंगे अस्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
11 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines