News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shani Nakshatra Gochar: शनिवार 7 जून, 2025 की शाम में 04:45 PM बजे कर्मफल के स्वामी शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद से निकलकर उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश कर अपनी चाल बदलेंगे। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शनि के लिए स्वाभाविक नक्षत्रों में से एक है, क्योंकि इसके स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इसलिए इस गोचर से ग्रह शनि की ऊर्जा और भी सशक्त होगी। इससे कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
शनि हमारे कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं और इसकी चाल में बदलाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाता है। शनि ग्रह जब नक्षत्रों में परिवर्तन (Shani Nakshatra Gochar) कर स्थान बदलते हैं, तो यह हमारे जीवन में नए अवसर, चुनौतियाँ और कर्म के अनुसार फल लेकर आता है। शनि के इस नए गोचर से कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से समृद्धि, सफलता और स्थिरता के मार्ग खुलेंगे।
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर (Shani Nakshatra Gochar) यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। शनि के उत्तराभाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश से आपकी मेहनत को नए आयाम मिलेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन मेहनत का फल भी मिलना तय है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नए स्रोतों से धन लाभ होने के योग बनेंगे। पुराने विवाद और बाधाएं दूर होकर सफलता की राह आसान होगी। करियर में प्रगति, पदोन्नति और सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिरता आएगी और संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा, जिससे आप अपनी ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे।
तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। शनि की यह चाल आपके जीवन में स्थिरता और समृद्धि लेकर आएगी। पिछले कुछ समय से जो आर्थिक परेशानियां चल रही थीं, उनमें सुधार होगा। व्यवसाय में नई संभावनाएं खुलेंगी और निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। व्यक्तिगत संबंधों में मजबूती आएगी, पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। यदि आप किसी नई नौकरी या पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो यह समय बहुत अनुकूल है। शिक्षा में रुचि रखने वाले छात्रों को भी सफलता मिलेगी। शनि के इस गोचर से आपकी मेहनत का फल उचित समय पर मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह नक्षत्र गोचर (Shani Nakshatra Gochar) शुभ संकेत लेकर आया है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या कार्य में विस्तार के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए भी नए अनुबंध और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। मानसिक तनाव कम होगा और धैर्य से कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। जीवन के सभी क्षेत्रों में संतुलन बना रहेगा, जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और विशेषकर पुराने रोगों से राहत मिलने के योग बनेंगे। शनि के इस गोचर से कुंभ राशि के जातकों को लंबे समय तक स्थिरता और समृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।
ये भी पढ़ें: Gold Ring: सावधान! क्या आप भी इस उंगली में पहनते हैं सोने की अंगूठी? आज ही उतारें, वरना…
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।