Shani Gochar: राजाओं जैसी जिंदगी जिएंगी ये 3 राशियां; शनि के डबल नक्षत्र गोचर से मिलेगा अपार धन!

Shani Gochar: साल 2024 के अंतिम 3 महीनों में कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव डबल नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। उनके इस डबल नक्षत्र गोचर से 3 राशियों के जातकों को अपार धन मिल सकता है और वे राजाओं के जैसी जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

shani-gochar-2024

Shani Gochar: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह सबसे धीमी गति से चलते है। उन्हें सभी 12 राशियों का चक्र पूरा करने में लगभग 30 साल लग जाते हैं। इस हिसाब से शनि एक राशि में लगभग 2.5 वर्ष तक विराजमान रहते हैं। वहीं, शनि की धीमी गति के कारण इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर दीर्घकालिक और स्थायी होता है। कहते हैं, शनि के न्याय में कहीं कोई त्रुटि नहीं होती है। साढ़ेसाती और ढैय्या उनके दो दंड विधान हैं, जिसमें वे राशियों के जातकों को तपाकर दंड भी देते हैं और फिर चमकाकर जीवन भी संवार देते है। ये केवल शनिदेव की खासियत है। वैदिक ज्योतिष में ये विशेषता किसी और ग्रह को हासिल नहीं है।

विज्ञापन

3 अक्टूबर 2024 को नवरात्रि त्योहार की शुरुआत के साथ शनिदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं और वे पूर्वा भाद्रपद से निकल कर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि अभी वक्री होकर उल्टी चाल चल रहे हैं, इसलिए वे पूर्वा भाद्रपद से पीछे की ओर लौटते हुए शतभिषा नक्षत्र में जाएंगे। इसके बाद 15 नवंबर को शनि मार्गी होंगे और फिर 27 दिसंबर, 2024 को सीधी चाल चलते हुए शतभिषा से निकल कर पूर्वा भाद्रपद में गोचर करने लगेंगे। साल 2024 के अंतिम 3 महीनों में कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता शनिदेव डबल नक्षत्र गोचर से 3 राशियों के जातकों को अपार धन मिल सकता है और वे राजाओं के जैसी जिंदगी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शनि के डबल नक्षत्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

शनि के डबल नक्षत्र गोचर से मेष राशि के जातक और अधिक धैर्यवान बनेंगे। वहीं आपकी आक्रामकता कम होगी। प्राइवेट जॉब में भी स्थिरता आएगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट जातकों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नए ग्राहक मिलने से मुनाफा बढ़ेगा। उद्योग-धंधों में नए निवेश से लाभ होने के योग हैं। सोशल मीडिया से नए कस्टमर मिलेंगे, खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी। कारोबार में विस्तार के लिए यात्रा कर सकते हैं। यात्रा से लाभ होगा। अचानक धन लाभ होने से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। लव लाइफ में विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले लोग शनि के डबल नक्षत्र गोचर से अधिक आत्मविश्वासी और दृढ़ निश्चयी बनेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। जिस भी फील्ड में आप है, शनि कृपा से सफलता जरूर मिलेगी। नौकरी की तलाश कर रहे स्टूडेंट जातकों को जल्द ही नौकरी मिल सकती है। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेश जातकों की आय में वृद्धि होगी। आपकी आमदनी बढ़ने से आपके वेशभूषा, खानपान, रहन-सहन आदि में जबरदस्त बदलाव आ सकता है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी और स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग शनि के डबल नक्षत्र गोचर से अधिक बातचीत में अधिक संचार कुशल होंगे। आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। सरकारी नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। अच्छे जगह पर ट्रांसफर भी हो सकता है। व्यापार में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। नए निवेश से लाभ होगा। धन संपत्ति में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। साथ ही, अचानक धन लाभ होने की संभावना है। खुदरा व्यापार में वृद्धि होगी। ग्राहक आधार बढ़ेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। मैरिड लाइफ सुखमय रहेगा। रोमांस में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ