Shani Gochar 2024: शनि देव को कर्मफल के दाता और न्याय के देवता कहा गया है। बता दें कि शनिदेव सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। इनका सभी ग्रहों में एक अहम स्थान है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में शनि देव विराजमान रहते हैं तो व्यक्ति के मान-सम्मान, धन, स्वास्थ्य, तरक्की और कारोबार पर अरस डालता है। इसके साथ ही जीवन में कई तरह के परिवर्तन देखने को मिलते हैं। बता दें कि मई के महीने में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। जिसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक होगा।
शनि की चाल में बदलाव
ज्योतिषियों के अनुसार, शनि देव 12 मई 2024 को सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं और यह इसी नक्षत्र में 18 अगस्त तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सभी नक्षत्रों में 25 वां स्थान पर आता है। माना जाता है कि जब शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो लोगों को भौतिक सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही बुद्धि, प्रेम और आकर्षण में वृद्धि होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। आज इस खबर में जानेंगे कि शनि देव की चाल में बदलाव होने से किन – किन राशियों को लाभ ही लाभ मिलने वाला है।
शनि की चाल से ये राशियां बनेंगी मालामाल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि, कन्या और धनु राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। मेष राशि वाले लोगों की आय में वृद्धि होगी। साथ ही अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं कन्या राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। कारोबार, नौकरी और बिजनेस में भरपूर लाभ मिलने वाला है। कन्या राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में काम को लेकर प्रशंसा होगी। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही धनि राशि वाले लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। संतान पक्ष से अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ ही कारोबार में जमकर लाभ होगा।
यह भी पढ़ें- आज है संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा विधि और चांद निकलने का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
15 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines