---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Margi 2025: शनि मार्गी से पहले इन 3 राशियों को होगा महालाभ, धन-संपत्ति में होगी बढ़ोतरी!

Shani Margi 2025: कर्मफल दाता शनि इस वर्ष मार्गी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल से इस बार कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है, जिनके बारे में आज हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का खास महत्व है, जिसे न्याय और कर्मफल का दाता माना जाता है। एक निश्चित अवधि के बाद शनि देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। इसके अलावा शनि देव उल्टी चाल यानी वक्री और सीधी चाल यानी मार्गी भी होते हैं। इस वर्ष शनि देव गोचर करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी चाल चलेंगे, जिसके कारण समय-समय पर 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं नवंबर में किस समय शनि देव मार्गी चाल चलेंगे।

किस समय मार्गी होंगे शनि?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, साल 2025 में 13 जुलाई को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शनि वक्री होंगे, जो कुल 138 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। 138 दिन बाद 28 नवंबर को शनि मार्गी चाल चलेंगे। 28 नवंबर 2025, दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर शनि मार्गी होंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 28 फरवरी से पहले का समय मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा? जानें भविष्यफल और उपाय

किन राशियों के लिए शुभ रहेगी शनि मार्गी?

वृषभ राशि

शनि की सीधी चाल से वृषभ राशि के जातकों के करियर में बड़ा बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातकों को जल्द ही प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों को निवेश करने का शानदार अवसर मिलेगा। शादीशुदा जातक अपने साथी के नाम पर नई संपत्ति खरीद सकते हैं। दुकानदारों को अचानक धन लाभ होगा, जिसके कारण वो कर्ज के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। वहीं जिन जातकों की आयु 50 से 90 के बीच है, उन्हें मौसमी बीमारी या कोई अन्य गंभीर समस्या इस समय नहीं होगी।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में वृद्धि के योग हैं। व्यापारियों को नई डील्स से फायदा होगा। जिन लोगों की दुकान है, उनके मुनाफे में इजाफा होगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, वो अपने साथी और दोस्तों के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं। उम्रदराज जातकों को कोई गंभीर रोग इस साल नहीं होगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति कायम रहेगी।

तुला राशि

शनि देव की विशेष कृपा से तुला राशि के जातकों के अटके काम पूरे होंगे। कारोबारियों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपार धन लाभ होने के कारण दुकानदार कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार संग संबंध मधुर होंगे और घर में खुशियां आएंगी। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलेगा, जिससे उनका मानसिक तनाव कम होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Numerology: किस साल शादी करना रहेगा शुभ? मूलांक से ऐसे लगाएं पता

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 11, 2025 09:11 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola