Shani Margi 2024: शनि की सीधी चाल से ये 5 राशियां लेंगी राहत की सांस; सुकून के साथ बरसेगा अपार धन!

Shani Margi 2024: कुल 139 दिन तक वक्री अवस्था में उल्टी चाल चलने के बाद शनि ग्रह 15 नवंबर, 2024 को मार्गी होकर सीधी चाल चलने वाले हैं। उनके मार्गी होने से 5 राशियों को सुकून की सांस लेने मौका मिल सकता है और पर्याप्त से अधिक धन भी पा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

margi-shani-ka-asar

Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह शनि रविवार जून 30, 2024 शनि ग्रह वक्री हुए थे। ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का वक्री होना अच्छा नहीं माना गया है, क्योंकि उनकी ऊर्जा अत्यधिक हो जाने के कारण उनकी फल देने शक्ति अव्यवस्थित और अनिश्चित हो जाती है। सभी 9 ग्रहों में केवल शनिदेव के पास कर्म का फल देने का अधिकार है, इसलिए वे कर्मफल के स्वामी कहलाते हैं। शनिदेव जीवन में पाप-पुण्य के अनुसार, दंड भी देते हैं, इसलिए वे न्यायाधीश भी हैं। साढ़ेसाती और ढैय्या उनके दंड के दो पैमाने हैं।

विज्ञापन

जब शनि वक्री होते हैं, तो जिन राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का असर होता है, उनके जीवन से मानों संकटों का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं लेता है। यह बुरा दौर शनिदेव के मार्गी होकर सीधी चाल चलने से ही समाप्त होता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, शनि ग्रह शनि ग्रह 15 नवंबर, 2024 को मार्गी होंगे। शनिदेव की सीधी चाल का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन उनके मार्गी होने से 5 राशियों को राहत की सांस लेने मौका मिल सकता है। मार्गी शनि उपहार-स्वरूप इन 5 राशियों के जातकों के घर पर अपार धन भी बरसाएंगे। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मार्गी शनि का राशियों पर असर

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग शनिदेव के मार्गी होने से अधिक धैर्यवान और अनुशासित महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। कला या साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिल सकता है। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और रिश्ते गहरे होंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

मार्गी शनि के प्रभाव से वृश्चिक राशि वाले लोग अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। वे अपने काम को पूरी लगन से करेंगे। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों का कैंपस सेलेक्शन से जॉब मिल सकता है। नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए व्यापारिक सौदे होने से लाभ होगा। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार में नए साझेदार मिल सकते हैं। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलने से मन खुश रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोग शनि की सीधी चाल की शुभ असर से अधिक रचनात्मक बनेंगे। आप नए विचारों के साथ प्रयोग करने के लिए उत्सुक रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा और यात्रा से नए व्यापारिक अवसर मिलेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी नौकरीपेशा जातक लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ में मधुरता आएगी, पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में रोमांच बढ़ेगा

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोग शनि की मार्गी होने से अधिक संतुलित और शांत महसूस करेंगे। वे अपने जीवन में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। प्राइवेट जॉब नौकरी में स्थिरता आएगी। एक निश्चित आमदनी आने से जीवन में भी स्थिरता आएगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को बोनस मिल सकता है। कारोबार व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। एकेडमिक यात्राएं सफल रहेंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। अच्छे स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोग अनुशासित महसूस करेंगे। आप अधिक मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। प्राइवेट जॉब में प्रमोशन मिल सकता है और आमदनी में वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों का अच्छे जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा और कारोबारी यात्राएं लाभदायक रहेंगी। स्टूडेंट्स जातकों को पढ़ाई में मन लगेगा। टेस्ट एग्जाम अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और रिश्ते गहरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ