Shani Margi 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए धनतेरस पर्व का खास महत्व है, जो इस बार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर जी की पूजा की जाती है। हालांकि इस साल धनतेरस से पहले कुछ राशियों के जातकों के ऊपर कर्मफल दाता शनि मेहरबान होंगे। ऐसे में उन्हें धनतेरस से पहले ही अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। दरअसल, धनतेरस के बाद शनि देव मार्गी करेंगे, जिसका सकारात्मक प्रभाव कुछ राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।
वैदिक पंचांग के अनुसार, वर्तमान में शनिदेव कुंभ राशि में उल्टी चाल यानी वक्री अवस्था में हैं। 15 नवंबर 2024 तक शनि इसी अवस्था में रहेंगे। 15 नवंबर को शनि कुंभ में ही मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। शनि की सीधी चाल कई राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगी। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए शनि की मार्गी वरदान साबित हो सकती है।
मेष राशि
29 अक्टूबर 2024 तक मेष राशि के जातकों के ऊपर शनि देव मेहरबान रहेंगे। ऐसे में इस दौरान उनके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। युवाओं को करियर में अपेक्षित सफलता मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा पर्सनल लाइफ में भी शांति बनी रहेगी। नई डील के सफलतापूर्वक पूरे होने के कारण बिजनेस का विस्तार होना संभव है। सेहत के लिहाज से भी मेष राशि के लोगों के लिए ये समय सही है, पुरानी बीमारी के दर्द से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 30 दिन में 3 राशियों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, मंगल की कृपा से हर काम होगा पूरा!
कन्या राशि
शनिदेव के मेहरबान होने से कारोबार में उन्नति मिलेगी। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलेंगे, जिससे मुनाफा बढ़ने की संभावना है। भाई-बहन के बीच यदि लंबे समय से बातचीत बंद है, तो मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। नौकरी व व्यवसाय में भी खूब तरक्की होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी ये समय कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ है। मकान खरीदने का सपना शादीशुदा कपल का इस अवधि के दौरान पूरा हो सकता है।
कुंभ राशि
शनि की सीधी चाल चलने से पहले कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलने के कारण अटके हुए काम जल्द ही पूर्ण हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का नौकरीपेशा लोगों को साथ मिलेगा, जिससे वो समय पर अपना काम पूरा कर लेंगे। शनिदेव की विशेष कृपा से युवाओं को करियर में विशेष लाभ होगा। कारोबारियों की बिजनेस के विस्तार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी, जिसके कारण मुनाफा भी अच्छा होगा।
ये भी पढ़ें- Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव के आशीर्वाद से 12 राशियों का होगा कल्याण! जानें तिथि और पूजा की सही विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines