Shani Mangal Shadashtak Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्तमान में ग्रहों के सेनापति मंगल, कर्क राशि में विराजमान हैं और छठे भाव में हैं। जबकि, अष्टम भाव पर कर्मफल दाता शनि है जो वर्तमान में कुंभ राशि में विराजमान हैं। मंगल और शनि एक दूसरे छठे और आठवें भाव में होने के कारण षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं, जोकि 20 जनवरी 2025 तक रहने वाला है। शनि और मंगल का ये योग बहुत खतरनाक माना जाता है, जिससे व्यक्ति को दुर्घटना, हानि आदि समस्याओं का खतरा रहता है। 21 जनवरी 2025 को मिथुन राशि में मंगल गोचर करेंगे, लेकिन इससे पहले किन 3 राशियों को मंगल-शनि से खतरा है? आइए जानते हैं।
कर्क राशि
मंगल और शनि से निर्मित षडाष्टक योग अशुभ प्रभावों के साथ रहेगा। कर्क राशि के लोगों के लिए जरूरी है कि वो थोड़ा संभलकर रहें। खर्चे से बढ़ सकते हैं। नौकरी करने वालों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। बिना वजह आपके काम पर सवाल उठ सकता है। मन बिना वजह परेशान रहेगा। एक अलग तरह का डर सता सकता है। जितना हो सके खुद को पूजा-पाठ में भी लगाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए षडाष्टक योग मुश्किल भरा रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न हो सकता है। व्यापार से जुड़े नुकसान हो सकते हैं। मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। तनाव से दूर रहना आपके लिए सही रहेगा। लाल रंग के वस्त्र को कुछ दिन पहनने की गलती न करें। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें, वरना मुश्किल में पड़ सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को 21 जनवरी से पहले सतर्क रहना होगा। किसी तरह की लापरवाही करना आपके लिए भारी पड़ सकती है। मंगल और शनि द्वारा निर्माण हो रहे षडाष्टक योग से अशुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। धन हानि हो सकती है। यात्रा करने से पहले सावधानी बरतें। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद हो सकते हैं। यात्रा पह संभलकर जाएं। पारिवारिक जीवन में समस्या खड़ी हो सकती है। शनिदेव की पूजा करना फलदायी रहेगा। रोजाना पीपले के पेड़ के पास तेल का दीपक जलाएं।
ये भी पढ़ें- Shukra Shani Yuti: 28 जनवरी से पहले 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शुक्र-शनि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
19 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines